पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजलि
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। देश में सूचना क्रांति को दिशा देने और युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की प्रक्रिया से जोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज शुक्ल ने कहा कि राजीव गांधी देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को युवा कांग्रेस की टीम ने कालीचरण चरण माध्यमिक विद्यालय रामनगर में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। युवक कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज शुक्ला ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले और युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देकर भारत के युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास के लिए देश का युवा आभारी है। हम सब देश को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ अपने नेता को श्रद्धांजलि देते हैं। उनके आदर्शों पर चल कर एक संकल्प के साथ हम सब व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में उनकी सोच को आत्मसात करने की कोशिश करेंगे। मौके पर सूरज शुक्ल ,डीपी त्रिपाठी, राहुल सिंह पटेल, उत्कर्ष पांडेय, शिवम यादव, अमन, शिवम तिवारी ,अंकुर तिवारी, सौरभ तिवारी,दिलीप द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































