Logo

चैपाल लगाकर भाजपा नेता ने गिनाई सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियां , कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ तिवारी

जेठवारा, प्रतापगढ़। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं उनके बिना पार्टी की जीत कतई संभव नहीं है। उपरोक्त बात आज,जिला पंचायत भा ज पा बिहार तृतीय की चैपाल पूवा सी के चामुंडा देवी धाम में सूर्यमणि शुक्ला मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री बृज किशोर तिवारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश की मोदी एवं योगी कि सरकार की उपलब्धियां गीनाया और भारतीय जनता पार्टी के जीत के मंत्र सिखाएं।इस मौके पर वार्ड प्रभारी पंडित जटाशंकर तिवारी ने भी अपने आशीर्वचन दीए। सेक्टर संयोजक डॉ चंद्रभान तिवारी डॉक्टर अनिल पांडे प्रमोद तिवारी वरिष्ठ नेता  उमेश पांडे चामुंडा धाम के महंत श्याम तिवारी पूर्व महंत सतीश बकरू वा विवेक पांडे मोनू तिवारी मोहित मिश्रा लल्लू यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में फूलपुर रामा एवं खरगीपुर में दिनेश मिश्रा घर पर भी चैपाल आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री तिवारी जी ने सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंडल अध्यक्ष आदि को अंगवस्त्रम देकर के माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सही इसी के बहाने 2022 का फोकस तो नहीं है इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.