V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा एक दिवसीय योग जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

लोकमित्र ब्यूरो
थरवई (प्रयागराज)। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की मानविकी विद्या शाखा के तत्वावधान में गोद लिए गए ग्रामसभा जैतवारडीह गांव के पड़िला महादेव गांव में एक दिवसीय जागरूकता योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने योग की वर्तमान जीवन शैली की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि आज के आधुनिक समय में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत आवश्यक है। योग खुशियों का द्वार है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 15 मिनट योग और ध्यान अवश्य करना चाहिए। इससे हम निरोग रह सकते ह,ैं उन्होंने बताया कि ध्यान अनावश्यक विचारों को मन से निकालकर शुद्ध और आवश्यक विचारों को मस्तिष्क में जगह देता है। ध्यान का नियमित अभ्यास करने से अध्यात्मिक शक्ति बढ़ने के साथ ही साथ मानसिक शांति की अनुभूति होती है। इस अवसर पर विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर एसपी तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग का तात्पर्य मन, बुद्धि और चित्र के संयोजन योग के विकास में योगी गोरखनाथ के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महायोगी ने पश्चिम पश्चिम शिप में पंजाब से लेकर पूर्व में बंगाल तक योग का प्रचार और प्रसार किया है। इस अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर रुचि बाजपेई ने कहा कि योग के अभ्यास से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। आगे उन्होंने गीता के योगाह कर्मसु कौशलम की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस अवसर पर पांडेश्वर नाथ धाम के महंत और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गिरी और कार्यक्रम में प्रशिक्षक अनुराग शुक्ला जी आचार्य, डॉ0 सतीश सिंह, जैसल जी, डॉ0 अतुल कुमार मिश्रा, डॉ0 अब्दुल रहमान, डॉ0 शिवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ0 राजेश कुमार गौतम, डॉ0 अनिल कुमार यादव, डॉ0 डीएन उपाध्याय, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, संजीव भट्ट, डॉ0 अमित सिंह, डॉ0 मुकेश मालवीय, नीलम, संतोष भारती, अनुपम समेत सहायक आचार्य और आचार्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment