लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। मायके में आयी पत्नी के किसी बात से नाराज पति ने रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन के नीचे अपनी जान दे दी। सूचना पर पहंुची जी0आर0पी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बरेस्ता कला अंर्तगत शुक्लापूरा मोहल्ला निवासी राम करन 27 वर्ष पुत्र लालचंद्र एक ट्रक चालक है। वह अपनी पत्नी के साथ दो दिन पूर्व अपने ससुराल मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने गया था। शादी समारोह समाप्त होने के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर घर वापस लौटना चाहता था। जिसको लेकर दम्पत्ति में कहा सुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर रामकरन बाइक लेकर अकेले ही घर के लिए वापस लौट आया। गुरूवार को रामकरन ने अपने घर के नजदीक बने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ने नीचे कूदकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनो को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहंुची जी0आर0पी0 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें