पुलिस का दावा, आला कत्ल भी बरामद, पेंशन का पैसा न देने के कारण कर दी थी हत्या
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा के सिंसई सिपाह में सेवानिवृत्त वृद्ध पिता की हत्या के नामजद आरोपी पुत्र को मऊआइमा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि14/15 मई की रात लगभग बारह बजे मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंसई सिपाह निवासी सेवानिवृत्त वृद्ध शिक्षक सूर्यभान सिंह (78) की सिर में करंट से दाग दाग कर तीसरे नम्बर के पुत्र दुर्गेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दिनेश ने हत्या कर बाइक से भाग गया था। इससे 15 मई को घर में कोहराम मच गया था। मृतक के सबसे छोटे पुत्र नारेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सुनील ने मऊआइमा थाने में अपने सगे बडे भाई दुर्गेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दिनेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या इलेक्ट्रिक होल्डिंग से सिर में करंट देकर मारे की बात सामने आयी थी। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह हमराही पुलिसकर्मियों ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार को बागी पनपटटी के निकट साढे तीन बजे पिता के हत्या आरोपी दुर्गेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दिनेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पूछ ताछ दौरान आरोपी ने आला कत्ल के रूप में घर के समीप पोखरे के झाड में फेंके गए इलेक्ट्रिक होल्डिंग को बरामद करा दिया। हत्या के पीछे गिरफ्तार दुर्गेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ दिने सिंह ने बताया कि वह दो लडकियों की शादियां की थीं परन्तु पिता एक पैसा नहीं दिए वह पेंनल की रकम मांगते मांगते थक गया।।जिससे वह काफी अपमानित हुआ यही नहीं खेतों के बंटवारे उसके हिस्से का खेत उसके नाम नहीं था । अपने पिता से कहे कि उसी को बेच कर पैसा दे दो परन्तु पिता तैयार नहीं हुए तो वह जैसे तैसे दोनों बेटियों की शादी की पैसा न होने से उसे बहुत अपमानित होना पडा था और वह कर्जदार भी हो गया था। आरोपी दुर्गोश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह आजिज आ कर जहां पिता बरामदे में सोए थे वहीं पर लगे बिजली के बोर्ड से करंट लगा कर होल्डिंग से सिर में करंट लगा लगा कर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर मऊआइमा सुरेश सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे की कहानी आरोपी दुर्गेन्द्र प्रताप सिंह.को गुरूवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































