कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव थाना क्षेत्र में इन दिनों भेड़ और बकरी के चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। बीती मंगलवार की देर रात्रि क्षेत्र के धाव गांव में बोलेरो वाहन से भेड़ों की चोरी करने पहुंचे आधा दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन चोर बोलेरो वाहन से गांव में पहुंचे थे। जो चार भेड़ बोलेरो वाहन में लाद लिए थे। गांव में ही आई बारात से लौट रहे कुछ लोगों ने चोरों को देख लिया भेड़ चोरी होते देख ग्रामीणों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। जिस पर चोर भागना चाहे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन में कुछ आंशिक तौर पर तोड़फोड़ भी की है। मंगलवार को धाव गांव निवासी श्रीपति पाल के यहां बारात आए हुए थे रात्रि एक बजे के करीब बोलेरो वाहन से आधा दर्जन लोग गांव में पहुंचे और राजित राम पाल पुत्र सियाराम पाल की घर से 50 मीटर दूर खेत में बंधी हुई भेड़ों को लादना शुरू कर दिया। इसी बीच गांव के कुछ लोग बारात से घर की ओर लौट रहे थे और भेड़ लादते हुए चोरों को देख लिया। जिस पर ग्रामीणों ने मौके पर ही चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया, और 112 डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर डायल 112 समेत थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और रात्रि में ही मय बोलेरो वाहन समेत सभी चोरों को थाने उठा लाए। पकड़े गए चोरों में मुजावर, जकायत व शिकायत खान पुत्र गण सज्जन निवासी गण ग्राम कंधरा थाना बरगढ़ चित्रकूट एवं पठान भट्ट पुत्र हामिद खान निवासी ग्राम कंधरा थाना बरगढ़ चित्रकूट, मोनू कुरैशी पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी बारा गर्मी थाना बारा प्रयागराज व अनुराग गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता निवासी मोढ़ी नगर थाना शंकरगढ़ प्रयागराज शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार गुप्ता ही बोलेरो का चालक था। इस संदर्भ में थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भेड़ चोरी करने के आरोप में पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सभी को जेल भेजा जाएगा।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

भेड़ चोरी के आरोप में आधा दर्जन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

कोरांव (प्रयागराज)। कोरांव थाना क्षेत्र में इन दिनों भेड़ और बकरी के चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। बीती मंगलवार की देर रात्रि क्षेत्र के धाव गांव में बोलेरो वाहन से भेड़ों की चोरी करने पहुंचे आधा दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन चोर बोलेरो वाहन से गांव में पहुंचे थे। जो चार भेड़ बोलेरो वाहन में लाद लिए थे। गांव में ही आई बारात से लौट रहे कुछ लोगों ने चोरों को देख लिया भेड़ चोरी होते देख ग्रामीणों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। जिस पर चोर भागना चाहे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो वाहन में कुछ आंशिक तौर पर तोड़फोड़ भी की है। मंगलवार को धाव गांव निवासी श्रीपति पाल के यहां बारात आए हुए थे रात्रि एक बजे के करीब बोलेरो वाहन से आधा दर्जन लोग गांव में पहुंचे और राजित राम पाल पुत्र सियाराम पाल की घर से 50 मीटर दूर खेत में बंधी हुई भेड़ों को लादना शुरू कर दिया। इसी बीच गांव के कुछ लोग बारात से घर की ओर लौट रहे थे और भेड़ लादते हुए चोरों को देख लिया। जिस पर ग्रामीणों ने मौके पर ही चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया, और 112 डायल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर डायल 112 समेत थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और रात्रि में ही मय बोलेरो वाहन समेत सभी चोरों को थाने उठा लाए। पकड़े गए चोरों में मुजावर, जकायत व शिकायत खान पुत्र गण सज्जन निवासी गण ग्राम कंधरा थाना बरगढ़ चित्रकूट एवं पठान भट्ट पुत्र हामिद खान निवासी ग्राम कंधरा थाना बरगढ़ चित्रकूट, मोनू कुरैशी पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी बारा गर्मी थाना बारा प्रयागराज व अनुराग गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता निवासी मोढ़ी नगर थाना शंकरगढ़ प्रयागराज शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार गुप्ता ही बोलेरो का चालक था। इस संदर्भ में थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भेड़ चोरी करने के आरोप में पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। सभी को जेल भेजा जाएगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें