Logo

रोहिणी कुमार अध्यक्ष एवं नीरज मंत्री चुने गए

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कार्यालय के सभागार में उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषदीय कर्मचारी एसो. इकाई का एक दिवसीय अधिवेशन अपरान्ह 2.30 बजे प्रारम्भ हुआ। अधिवेशन में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ.प्र. शाखा प्रतापगढ़ के अध्यक्ष करूणेश प्रताप सिंह मुन्ना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष मिश्र, मंत्री डा. हीरालाल पुष्कर, संरक्षक राम समुझ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद मिश्र आदि पदाधिकारी आहूत किये गये। प्रथम सत्र के अवसान के उपरान्त द्वितीय सत्र में चुनाव प्रक्रिया हेतु चुनाव अधिकारी प्रथम संतोष कुमार मिश्र, द्वितीय चुनाव अधिकारी हीरालाल पुष्कर तथा पर्यवेक्षक के रूप मंे सुनील कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। इनकी देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। कार्यकारिणी के अनुसार संरक्षक हरिओंकार बक्श सिंह, अध्यक्ष रोहिणी कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश कुमार यादव, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार शुक्ल, मंत्री नीरज मिश्र, संयुक्त मंत्री कुलदीप सिंह, संगठन मंत्री सुरेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, आय व्यय निरीक्षक पंकज पाण्डेय, सांस्कृतिक मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सरोज एवं प्रचार मंत्री ज्ञानचन्द्र चुने गए। निर्वाचन के पश्चात उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन शाखा के पदाधिकारियों को कर्मचारी संयुक्त परिषद, के अध्यक्ष करूणेश प्रताप सिंह मुन्ना ने शपथ ग्रहण कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.