V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

राष्ट्रभक्ति स्वाभिमान के प्रणेता हैं महाराणा प्रताप – लव सिंह गहलौत

दुर्गागंज प्रतापगढ़ । क्षेत्र के के०पी० सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती। परम स्वाभिमानी महाराणा प्रताप देश के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए जीवन पर्यंत तक मुगलों से लड़ते हुए अमर शहीद हो गए परंतु कभी भी देश की महिलाओं, बच्चे, बूढ़े, मजदूरों, नौजवानों और सैनिकों के स्वाभिमान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया । जंगलों की खाक छानी, अन्य की जगह घास की रोटियां खाया पर मुगलों के सामने कभी झुकना स्वीकार नहीं किया। महाराणा प्रताप जी आने वाली राष्ट्र भक्ति और स्वाभिमान के महान प्रेणना श्रोत हैं।   उक्त बातें समाजसेवी लव सिंह गहलौत एडवोकेट ने के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में  महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा। गहलौत ने आगे कहा कि देश का राजपूत समाज हमेशा देश की आन बान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ा है और आज भी राजपूत देश हित में सबसे आगे खड़ा है। कार्यक्रम की शुरुआत परम राष्ट्र भक्त महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। छोटे बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
गुजरात से बृजेश सिंह राजपूत ने भी बधाई भेजा है।
इस अवसर पर अध्यापक रामआसरे मिश्र, कुश सिंह,प्रवीण पटेल, दिवाकर यादव,विशाल यादव, सुमन सिंह, और सम्मानित सर्वश्री जालिम सिंह, बी पी सिंह, योगराज सिंह,दारा सिंह, शिवप्रसाद पटेल, नन्हें लाल श्रीवासत्व,दीपक सिंह आदि उपस्थित सभी लोगों ने भी महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर श्रद्धाभाव से माल्यार्पण किया।

Leave a Comment