V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

परमात्मा के आधार बिना जीवन निराधार है- गोपाल दास जी महाराज

लोकमित्र ब्यूरो  
लालगोपालगंज ( प्रयागराज)। श्रृंग्वेरपुर पर्यटक स्थल में सात दिवसीय राम कथा के अंतिम दिन राम कथा पर प्रकाश डालते कथावाचक गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि जीवन में परमात्मा के आधार बिना जीवन निराधार है। जो कुछ भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष पर परिलक्षित है, सब उसी प्रभु का ही है और जो जीवन इस बात को इस स्स्मृति रखता है वह पतन से बचता है। देहाध्यास ,इन्द्रियध्यास से छुटकारा पाना ही पतन से बचता है। मनुष्य को चैतन्य हो जागृत होना चाहिए अर्थात क्षण क्षण का आनंद है। सद्गुरु के कार्य सोए हुए को जगाना है, जीव को लेने की इच्छा भोग है, और देने की इच्छा प्रेम है और अहंकार ही एक ऐसी दौड़ है जहां हर जीतने वाला अंत में हार जाता है। कथा बाद आरती प्रसाद वितरण किया गया और भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कमल नयन दास जी महाराज, बलराम सिंह एडवोकेट, सियाराम सरोज, विनय अग्रवाल, अमित द्विवेदी, कृष्ण कुमार, आदि लोग मौजूद रहे। आए हुए लोगों का आभार राष्ट्रीय रामायण मेला के महा मंत्री उमेश द्विवेदी ने व्यक्त किया।

Leave a Comment