Logo

रास्ते के विवाद में महिला को पीटा, दी धमकी

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भटपुरवा में पड़ोसियों ने रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। भटपुरवा गांव निवासिनी केसारी देवी पत्नी जयप्रकाश का पड़ोसी रमाशंकर आदि से रास्ते का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आज दोनो पक्षो में कहासुनी होने लगी। उसी समय विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने उसे लाठी व डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग बचाने दौड़े। ग्रामीणों को आते देख पड़ोसी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनकी पिटाई से केसारी देवी को गंभीर चोट आ गई। उसने पुलिस को दो लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.