V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेखौफ हो रहा है अवैध खनन, स्थानीय प्रशासन मौन

अवैध खनन के साथ धड़ल्ले से से हो रही ओवर लोडिंग
लालापुर(प्रयागराज)। भले ही प्रदेश सरकार एवं सूबे के मुखिया का हंटर लगातार खनन माफियाओं पर चल रहा है। इसके बावजूद आज भी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। भ्रष्टाचार को मिटाने के लिये सूबे के मुखिया एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री चाहे जितना प्रयास कर ले परन्तु इसकी शाखायें इतनी फैली हुई है कि इसे मिटा पाना नामुमकिन साबित हो रहा है। प्रयागराज जिले के जिम्मेदारों को सूबे सरकार एवं बाबा का कोई भय नही दिख रहा है। लालापुर क्षेत्र के वैध घाटों पर जहां नियम और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बालू माफिया अवैध खनन तो कर ही रहे हैं वहीं अवैध खनन की निकासी बालू को मानक की अनदेखी करते हुए ट्रकों पर ओवर लोडिंग कर परिवहन कराया जा रहा है। जबकि घाटों से ओवरलोडिंग करने की सख्त ही मनाही का निर्देश विभाग की ओर से है। इसीलिए घाटों पर धर्म कांटे लगवाये गये है। अवैध ओवर लोडिंग से जहां सरकार को रोज लाखों रुपयें की राजस्व को चूना लगाया जा रहा है वहीं पर पट्टे धारक रोज अवैध कमाई से अपनी कमाई से जेब भर रहे हैं।तभी तो धड़ल्ले से अवैध खनन और ओवरलोड बालू परिवहन किया जा रहा है।बताते चले कि लालापुर थाना क्षेत्र के नौड़िया, मझियारी,नगरवार, कचरा,मानपुर घाट पर इन दिनों  यमुना की मध्य धारा से निकली हुई अवैध खनन की बालू का अवैध रूप से परिवहन भी होता दिखाई दे रहा है। ट्रकों को बॉडी के बराबर लोडर ओं से बालू भरकर रोज सैकड़ों ट्रक ट्रैक्टरों से परिवहन करते हैं जबकि शासन की ओर से पट्टे धारक को ओवरलोडिंग किए जाने की सख्त मनाही है ओवरलोडिंग न हो इसीलिए शासन ने वैध घाटों पर धर्म कांटों को भी स्थापित करवाया है। लेकिन धर्म कांटे केवल दिखावे के लिए साबित होते दिखाई दे रहे हैं। अवैध लोडिंग से जहां सरकार को रोज लाखों रुपयें के राजस्व को क्षति हो रही है। वहीं पट्टे धारक मलाई काट रहे हैं। ओवर लोडिंग के चलते करोड़ों रुपए से बनी सड़कें बर्बाद हो रही है। वहीं ओवरलोडिंग से आये दिन सड़कों पर पर दुर्घटना भी होती दिखाई देती हैं।

Leave a Comment