V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ नगर निकाय का मतदान

शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ चुनाव
झूंसी ( प्रयागराज)। क्षेत्र में नगर निकाय का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। लोगों ने कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। पहली बार मतदान में हिस्सा लेने वाले युवक व युवतियों में गजब का उत्साह रहा। छिटपुट वर्षा के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान सायंकाल 6 बजे तक चला। कुल मिलाकर छिटपुट झड़प को छोड़कर क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।
नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासन को निकाय चुनाव में सख्ती बरतने का निर्देश जारी किया गया था। उस निर्देश का पालन करते हुए प्रशासन निकाय चुनाव हो गंभीरता से लेते हुए सभी मतदाता बूथों पर शक्ति से नजर आई। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। वार्ड नंबर 25 मलावां बुजुर्ग, वार्ड नंबर 11 अमरसापुर, वार्ड नंबर 19 अंदावा, वार्ड नंबर 52 न्याय नगर, वार्ड नंबर 75 हवेलिया, वार्ड नंबर 85 वार्ड नंबर 50, वार्ड नंबर 9 शेरडीह आदि मतदाता बूथों पर शांति ढंग से मतदान किया गया। 32 मतदान केंद्रों में 88 मतदेय केंद्र बनाए गए थे। जबकि संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये थे। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम मतदाताओं के अलावा फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल वार्ड संख्या 19 अंदावा प्राथमिक विद्यालय में परिवार के साथ मतदान किया। प्रवीण पटेल ने लोकतंत्र के महापर्व पर आवाम से शत प्रतिशत मतदान का आवाहन किया। झूंसी कोहना वार्ड 75 से 101 वर्ष के बुजुर्ग मतदाता गोरख प्रसाद ने अपने मतों का प्रयोग किया। 11 बजे तक औसतन 20 प्रतिशत मतदान किया गया। अमरसापुर वार्ड संख्या 11 में 12ः50 बजे तक 30. 80 प्रतिशत मतदान पड़ा। अमरसापुर वार्ड संख्या 11 में कुल 16 पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पार्षद पद के लिए दो ईवीएम मशीन लगाई गई हैं। बुजुर्ग, अनपढ़ खासकर महिला मतदाताओं को ईवीएम मशीन में पार्षद प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह खोजने में दिक्कतें हो रही हैं। महापौर और पार्षद के ईवीएम मशीनों में मतदाता मतदान करते समय भ्रमित और असमंजस में दिखे। कई मतदाता मेयर की ईवीएम मशीन में पार्षद को, तथा पार्षद के लिए रखी गई ईवीएम मशीन में मेयर का चुनाव चिंह देखते रहे। मतदाताओं की इस गलती का जहां राजनीतिक दलों के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को फायदा मिलते दिखा, वही निर्दल पार्षद प्रत्याशियों को नुकसान भी हो रहा है। कई बूथों पर मतदान कर्मियों को महापौर और पार्षद की ईवीएम मशीनों की पहचान करानी पड़ रही है।

Leave a Comment