बीडीओ सहित गुजरते हैं कई अधिकारी, दीपक तले अंधेरा
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। गांवों के विकास के लिए सरकार भले ही कई योजनाओं को संचालित किया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी अभी नाली खड़ंजा और जल निकासी की समस्या बनी हुई है। बहरिया ब्लॉक मुख्यालय के बगल सड़क पर बारिश के चलते डेढ़ से दो फीट पानी जमा हो जाता है। इसी सड़क पर बैंक आफ बडौदा की शाखा सहित तमाम प्रतिष्ठान स्थित है और हजारों लोग प्रतिदिन आते जाते हैं। आश्चर्य इस बात का है कि खंड विकास अधिकारी सहित तमाम अधिकारी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं लेकिन इसके बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मैलहा के ग्राम प्रधान भुवर यादव ने बताया कि बहरिया बीरभानपुर मार्ग ब्लॉक मुख्यालय के बगल सिकंदरा बहरिया रोड में आकर मिलता है। इसी तिराहे पर जल निकासी कि व्यवस्था न होने से पानी जमा हो जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। दौलतपुर निवासी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक और ब्लॉक के कामों से प्रतिदिन हजारों लोग इस रास्ते से आते जाते हैं। लेकिन न तो जल निकासी की कोई व्यवस्था है और न ही सड़क कि कई साल से मरम्मत कराई गई। जिससे सड़क नीचे धंस गई है और जरा से भी बरसात होने पर पानी जमा हो जाता है। चैमलपुर के लालचंद यादव ने बताया कि पानी और कीचड़ में गिरकर लोग जख्मी हो रहे हैं। इसी प्रकार बहरिया के ब्लॉक मुख्यालय के सामने व नये चौराहे पर बने सामुदायिक शौचालय के सामने हरदम जल जमाव रहने से लोगों को परेशानी हो रही हैं तथा सिकंदरा कस्बे में जलजमाव की विकट स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें