अलग-अलग अन्य घटनाओं में तीन लोग जख्मी
कुंडा प्रतापगढ़। क्षेत्र में हुई अलग-अलग चार सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में 2 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फूलताली चकादर अली निवासी रामसमेर 52 वर्ष पुत्र राम दुलारे अपनी साइकिल से कुंडा से अपने घर कुंडा खनवारी रोड से जा रहा था। काजीपुर महाराज गांव के करीब नाले के पास तेज रफ्तार से जाता हुआ अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से रामसुमेर घायल हो गया। बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ पूरे महावीर निवासी धून्नीलाल मिश्रा 65 वर्ष पुत्र राम कृष्ण मिश्रा कुंडा से अपने घर जाते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए तत्काल सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के उगापुर निवासी श्यामलाल सोनकर 70 वर्ष पुत्र लाला सोनकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। जहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम मोहल्ला निवासिनी मुक्ता त्रिपाठी त्रिपाठी पत्नी बालकृष्ण त्रिपाठी बाइक से जाते समय गिरकर घायल हो गई। जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































