V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

उधार का पैसा वापस करने पर पांच लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज

लोकमित्र ब्यूरो
थरवई (प्रयागराज)। उधार दिए गए पैसे की मांग करने पर विपक्षी गणों ने फर्जी मुकदमे में फसाने व गाली गलौज समेत जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़ित की तहरीर पर थरवई पुलिस ने पांच व्यक्तियों पर मुकदमा पंजीकृत किया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा के यहां संजीत कुमार निवासी भरतपुर मजदूरी करता था। संजीत कुमार जमीन खरीदने के लिए 18 लाख रुपए जयप्रकाश मिश्रा से कुछ माह पहले उधार लिया था। उधार का पैसा संजीत कुमार लौटा नहीं रहा था। भुक्तभोगी  जयप्रकाश मिश्र ने पैसा वापसी को लेकर दबाव बनाया तो संजीत कुमार ने अपने बचत खाते का चेक दिया, लेकिन संजीत के खाते में पैसा न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। उसके बाद कई बार दोनों पक्षों के मध्य पंचायत हुई, लेकिन संजीत कुमार ने जयप्रकाश मिश्र को पैसा देने में हीला हवाली करता रहा। सोमवार को पैसा मांगने पुनः जयप्रकाश मिश्र उसके घर पहंुचा तो आरोपियों ने गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी। जिससे पीड़ित जयप्रकाश मिश्रा की तहरीर पर थरवई पुलिस ने संजीत कुमार, रंजीत कुमार, अमरजीत व मंगल पुत्रगण सुरेश कुमार व सुरेश कुमार पुत्र अज्ञात निवासी भरतपुर थाना थरवई के विरुद्ध 406, 504 व 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक थरवई लोकेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment