V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद पं0 मंगल पांडेय के पुण्यतिथि मनाई गई

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)। नवयुवक ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद पंडित मंगल पांडेय के पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम पंडित शेष नारायण त्रिपाठी महामंत्री कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश के निजी आवास कोटवा प्रयागराज पर आयोजित हुआ। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रृद्धा सुमन अर्पित करने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा समर्थित अपना दल विधायक पीयूष रंजन निषाद के द्वारा कृत बलात्कार की कड़ी निन्दा करते हुए, समाज द्वारा कार्यवाही की चेतावनी प्रदेश प्रशाशन एवं विधायक को दी, और कहा कि अगर प्रदेश सरकार ऐसे बलात्कारी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। तत्पश्चात प्रयागराज बलिया मार्ग को पंडित मंगल पांडेय मार्ग एवं अन्दावां चौराहे पर अमर शहीद पंडित मंगल पांडेय जी की प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर संकल्प लिया गया और आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र पंडित लवकेश कुमार मिश्र, शेष नारायण तिवारी, प्रमोद कुमार शुक्ला, कृष्ण वल्लभ द्विवेदी बब्बू , भूनेश शुक्ला , सुभाष दुबे, चिंतामणि शुक्ला, विनय कुमार पाठक, नरेंद्र कुमार मिश्र, कृष्ण देव दुबे, अमन मिश्र, विजय तिवारी, राकेश पांडेय, प्रवेश शुक्ला, योगेन्द्र कुमार शुक्ला, संजय पांडेय, सौरभ मिश्र, छेदी लाल द्विवेदी, अनुराग मिश्र, गंगाप्रसाद दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment