Logo

धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती

लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)।
सम्राट अशोक महान की 563वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने संकल्प लिया। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम सराय केशव उर्फ बागी में अवध लाल मौर्या के आवास पर सम्राट अशोक महान की जयंती बडी धूमधाम से मनाया गया। आगंतुकों ने अशोक महान के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष अवध लाल मौर्या, विशिष्ट अतिथि गुरु प्रसाद मौर्य विधायक फाफामऊ, मुख्य अतिथि डा आरके वर्मा विधायक रानीगंज,प्रदेश महासचिव भारतीय बौद्ध संघ हरीश मौर्य,अंकेश पटेल जिलापंचायत सदस्य,संचालक राजेश जायसवाल,संयोजक चंदू मौर्य विवेक मौर्य जगन्नाथ,खुशीराम दिवाकर, बच्चा भगत, जगत लाल यादव, धर्मराज पटेल, श्याम मूर्ति मौर्य आदि बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.