खीरी (प्रयागराज)। इटवा खुर्द स्टेट बैंक के सामने आज सायं लगभग 6:30 बजे कोहड़ार से खीरी की तरफ आ रही तेज रफ्तार डंपर ने दो मासूम बच्चों को रौंद दिया जिसमे तत्काल एक बच्चे की मृत्यु हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है l घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मृतक बालक के परिजन मौके पर पहुंचे जिन का रो रो कर बुरा हाल रहा l प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलाल अहमद पुत्र इसरार अहमद उम्र लगभग 10 वर्ष एवम रेहान अहमद पुत्र इसरार अहमद उम्र लगभग 5 वर्ष दोनों भाई घर के जरूरी काम से स्टेट बैंक के पास आए हुए थे तथा कार्य को समाप्त कर घर वापस जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने उन्हें कुचल दिया जिसके कारण बड़े भाई बिलाल अहमद पुत्र इसरार अहमद की मौके पर ही मौत हो गई l और छोटा भाई रेहान अहमद की स्थिति गंभीर बनी हुई है l दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से मौके से फरार हो गया l ग्रामीणों द्वारा तत्काल उक्त घटना की जानकारी मृतक के परिजन और पुलिस को दी गई l मौके पर थानाध्यक्ष खीरी पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे l घंटो जाम की स्थिति बनी रही l मृतक बिलाल अहमद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था l घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l मृतक बिलाल अहमद की मां घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद काफी देर तक बेहोश रहीl होश में आते ही उनकी करुण वेदना को सुनकर उपस्थित लोगों का दिल बैठ गया था l

उत्तरप्रदेश

शेयर करें