V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हिंदू नववर्ष पर काब्यपाठ का आयोजन

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों ( प्रयागराज)।
विकास खण्ड बहादुरपुर के चकिया घराहरा महरौड़ा तिराहें पर हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नामचीन कवियों ने अपने काब्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान संघ के मंडल उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी गणेश वल्लभ दूबे के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ राज नारायण पांडेय ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉक्टर देवेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। संयोजक धनंजय शास्वत ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि लाल बिहारी पांडेय ने की। संचालन अशोक बेशरम ने किया। इस अवसर पर दूर दूर से आए कवियों ने अपनी काव्य शैली से हजारों श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन सत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश नाथ ओझा एवं विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक प्रवीण सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, ब्लॉक प्रमुख दीपेंद्र सिंह पटेल, हडिया ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह मुन्ना, लक्ष्मी कांत उपाध्याय रहे। कवियों में ओजस्वी कवि अभिमन्यु शुक्ला ने राष्ट्र प्रेम की महिमा का बखान करते हुए श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कवि शैलेंद्र मधुर की कविताओं ने श्रोताओं में ऊर्जा का संचार किया वही संतोष शुक्ल समर्थ- उनको केवल जाति धर्म से मतलब है हमको हिन्दुस्तान जरूरी है साहब। कृष्ण कामिल ने पढ़ा दो नैना तुम्हारे डगर देखते हैं। लाल जी देहाती दादा ने अपनी हास्य अवधी मे खूब रंग जमाया तो अभिमन्यु तरंग और दुर्गेश दुर्लभ ने ओज की गंगा प्रवाहित की। अशोक बेशरम ने संचालन में पढ़ा कि- हर बार इक्का उसी की ओर जाता है ताश की मर्जी है या हाथ की सफाई है, मखदूम फूलपुरी ने पढ़ा कि तमाम डॉक्टरों से मेरी ये गुजारिश है जो हैं गरीब कभी उनसे फीस न लेना। क्रांति पांडेय अंकिता शुक्ला, हेमा पांडेय, कृष्णा कामिल, लाल जी देहाती ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट जनों में डॉक्टर सुभाष मिश्रा, डॉक्टर आरसी यादव, मंडल महामंत्री दुर्वासा अतुल पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के सूत्रधार बीरेन्द्र सिंह पत्रकार व क्रांतिगुरू गणेश वल्लभ ने आये हुए मेहमानों को रामचरित मानस व गीता की पवित्र पुस्तक भेंट करते हुए सम्मानित किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों ( प्रयागराज)।
विकास खण्ड बहादुरपुर के चकिया घराहरा महरौड़ा तिराहें पर हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नामचीन कवियों ने अपने काब्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान संघ के मंडल उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवी गणेश वल्लभ दूबे के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ राज नारायण पांडेय ग्रुप ऑफ पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉक्टर देवेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्जवलित करके किया। संयोजक धनंजय शास्वत ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि लाल बिहारी पांडेय ने की। संचालन अशोक बेशरम ने किया। इस अवसर पर दूर दूर से आए कवियों ने अपनी काव्य शैली से हजारों श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन सत्ता दल लोकतांत्रिक राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश नाथ ओझा एवं विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक प्रवीण सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध पटेल, ब्लॉक प्रमुख दीपेंद्र सिंह पटेल, हडिया ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह मुन्ना, लक्ष्मी कांत उपाध्याय रहे। कवियों में ओजस्वी कवि अभिमन्यु शुक्ला ने राष्ट्र प्रेम की महिमा का बखान करते हुए श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध कवि शैलेंद्र मधुर की कविताओं ने श्रोताओं में ऊर्जा का संचार किया वही संतोष शुक्ल समर्थ- उनको केवल जाति धर्म से मतलब है हमको हिन्दुस्तान जरूरी है साहब। कृष्ण कामिल ने पढ़ा दो नैना तुम्हारे डगर देखते हैं। लाल जी देहाती दादा ने अपनी हास्य अवधी मे खूब रंग जमाया तो अभिमन्यु तरंग और दुर्गेश दुर्लभ ने ओज की गंगा प्रवाहित की। अशोक बेशरम ने संचालन में पढ़ा कि- हर बार इक्का उसी की ओर जाता है ताश की मर्जी है या हाथ की सफाई है, मखदूम फूलपुरी ने पढ़ा कि तमाम डॉक्टरों से मेरी ये गुजारिश है जो हैं गरीब कभी उनसे फीस न लेना। क्रांति पांडेय अंकिता शुक्ला, हेमा पांडेय, कृष्णा कामिल, लाल जी देहाती ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट जनों में डॉक्टर सुभाष मिश्रा, डॉक्टर आरसी यादव, मंडल महामंत्री दुर्वासा अतुल पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के सूत्रधार बीरेन्द्र सिंह पत्रकार व क्रांतिगुरू गणेश वल्लभ ने आये हुए मेहमानों को रामचरित मानस व गीता की पवित्र पुस्तक भेंट करते हुए सम्मानित किया।

Leave a Comment