नैनी ( प्रयागराज )। सोमवार को माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज में खेल प्रतियोगिता संघ के जिला एवं नैनी के सारे नगरों से आए हुए 15 से 20 वर्ष आयु के बच्चों के बीच में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह विभाग प्रचारक नितिन जी ने कहा, कि खेलों से टीम वर्क, काम करने की क्षमता, नेतृत्व, सहयोग और समय बद्धता की शिक्षा मिलती है। अभिभावकों को अपने बच्चों को किसी न किसी खेल से जोड़े रखना चाहिए। इससे मानसिक और शारीरिक स्वस्थता भी बनी रहती है। उन्होंने कहा, कि खेल शिक्षा का अहम हिस्सा है। जो बच्चे छोटी आयु से ही खेलों में हिस्सा लेते हैं, उनकी जीवन शैली और स्वास्थ्य अन्य बच्चों की अपेक्षा बेहतर रहता है। हमारा उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस मौके पर सह विभाग प्रचारक नितिन जी, जिला प्रचारक अतुल जी, दशरथ जी, रजनीकांत जी एवं बीरेंद्र जी मौजूद रहे। खेल कोच मनीष जी एवं अविनाश जी की देखरेख में संपन्न हुआ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें