Logo

भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य शोभायात्रा

शमशेरगंज-प्रतापगढ़। सैनिक की भूमिका निभाते हुए सैन्य सेवा से निवृत्त होकर भगवान के प्रति आस्था के जाग्रत होने पर ग्राम सभा चमरूपुर शुक्ला के मुराई टोला निवासी राजाराम मौर्य तथा उनकी पत्नी शांति देवी के द्वारा मंदिर का निर्माण करते हुए बाबा भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों पर नाचते हुए ग्राम पंचायत पूरनपुर खजूर स्थित बाबा दूध नाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चन कर शोभा यात्रा पुनः नवनिर्मित मंदिर राजाराम मौर्य के आवास पर संपन्न हुई। आचार्य काली प्रसाद मिश्र द्वारा भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से चमरूपुर शुक्लान के पूर्व प्रधान राम प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान जवाहरलाल मौर्य, पूर्व प्रमुख लक्ष्मणपुर शीतला प्रसाद सरोज,नीरज पाण्डेय, डॉ सच्चिदानंद त्रिपाठी, प्रेमचंद वैश्य, अशोक कुमार वैश्य, प्रधान प्रतिनिधि राजा मौर्य, प्रधान पति मानिकचंद, त्रिभुवन मौर्य, मेवालाल मौर्य सहित तमाम ग्राम वासियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.