V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होली पर्व को लेकर सचल दल ने की खाद्य पदार्थों की जांच

नमूने संग्रहीत करके जांघ के लिए प्रयोगशाला भेजा 105 किग्रा खोया एवं 500 किग्रा रंगीन कचरी नष्ट कराया गया
प्रतापगढ़ । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी , के आदेश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो विशेषकर-खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयाँ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज गुरुवार को खाद्य सचल दल द्वारा जनपद स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया-
इस दौरान उमरी अन्तू, स्थित दुग्ध संग्रहण केन्द्र (प्रो0-गनेश शंकर तिवारी) से दूध का एक नमूना, आशुतोष मिश्रा के खाद्य प्रतिष्ठा से एक नमूना एवं विवेक कुमार वर्मा की डेयरी से एक दूध का नमूना कुल 03 नमूने संग्रहित किये गये। इसी तरह.बाबूगंज बाजार, कुण्डा से मनोज कुमार यादव पुत्र दशरथ यादव से खोया का एक नमूना, संन्तलाल यादव पुत्र महावीर यादव से खोया का एक नमूना, गौरी शंकर मोदनवाल पुत्र घेराऊ, से खोया का एक नमूना, चन्द्रभान यादव से खोया का एक नमूना, मनोज कुमार की डेयरी से खोया का एक नमूना एवं मनोज कुमार पुत्र मेवा लाल के खाद्य प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का एक नमूना का कुल 06 नमूने संग्रहित किये गये। इसी तरह.नवाबगंज, प्रतापगढ़ स्थित राज कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से बटर चकली का एक नूमना संग्रहित किया गया।.परियावां, कुण्डा, प्रतापगढ़ स्थित रज्जन अग्रहरि के खाद्य प्रतिष्ठान से रंगीन साबूदाना पापड़ का एक नमूना संग्रहित किया गया। मोहनगंज बाजार में फेरी दूध विक्रेता अलोक कुमार यादव से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 12 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान खाद्य सचल दल द्वारा 500 किलोग्राम रंगीन कचरी मूल्य रूपये 20000/ मानक के अनुरूप नही पाये जाने पर जब्त किया गया एवं बाबूगंज बाजार में लगभग 105 किलोग्राम खोया मूल्य रूपये 25000 नष्ट कराया गया। खाद्य सचलदल में अंजनी कुमार मिश्र, विवेक कुमार तिवारी, बी0एस0मंगल मूर्ति, जनार्दन सिंह, एवं ऋचा पाण्डेय खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नमूने संग्रहीत करके जांघ के लिए प्रयोगशाला भेजा 105 किग्रा खोया एवं 500 किग्रा रंगीन कचरी नष्ट कराया गया
प्रतापगढ़ । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी , के आदेश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो विशेषकर-खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयाँ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज गुरुवार को खाद्य सचल दल द्वारा जनपद स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया-
इस दौरान उमरी अन्तू, स्थित दुग्ध संग्रहण केन्द्र (प्रो0-गनेश शंकर तिवारी) से दूध का एक नमूना, आशुतोष मिश्रा के खाद्य प्रतिष्ठा से एक नमूना एवं विवेक कुमार वर्मा की डेयरी से एक दूध का नमूना कुल 03 नमूने संग्रहित किये गये। इसी तरह.बाबूगंज बाजार, कुण्डा से मनोज कुमार यादव पुत्र दशरथ यादव से खोया का एक नमूना, संन्तलाल यादव पुत्र महावीर यादव से खोया का एक नमूना, गौरी शंकर मोदनवाल पुत्र घेराऊ, से खोया का एक नमूना, चन्द्रभान यादव से खोया का एक नमूना, मनोज कुमार की डेयरी से खोया का एक नमूना एवं मनोज कुमार पुत्र मेवा लाल के खाद्य प्रतिष्ठान से रंगीन कचरी का एक नमूना का कुल 06 नमूने संग्रहित किये गये। इसी तरह.नवाबगंज, प्रतापगढ़ स्थित राज कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से बटर चकली का एक नूमना संग्रहित किया गया।.परियावां, कुण्डा, प्रतापगढ़ स्थित रज्जन अग्रहरि के खाद्य प्रतिष्ठान से रंगीन साबूदाना पापड़ का एक नमूना संग्रहित किया गया। मोहनगंज बाजार में फेरी दूध विक्रेता अलोक कुमार यादव से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 12 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान खाद्य सचल दल द्वारा 500 किलोग्राम रंगीन कचरी मूल्य रूपये 20000/ मानक के अनुरूप नही पाये जाने पर जब्त किया गया एवं बाबूगंज बाजार में लगभग 105 किलोग्राम खोया मूल्य रूपये 25000 नष्ट कराया गया। खाद्य सचलदल में अंजनी कुमार मिश्र, विवेक कुमार तिवारी, बी0एस0मंगल मूर्ति, जनार्दन सिंह, एवं ऋचा पाण्डेय खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment