लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। रामगढ़ निवासी बेवा कमला देवी पत्नी दूधनाथ यादव के पक्के घर का ताला तोड़ चोर गुरुवार को अपराह्न घर मे रखा 5 हजार नगदी आभूषण, सहित अनाज व बर्तन आदि चुरा ले गये। बताया गया कि बेवा घर का ताला बंद कर खेत देखने चली गयी। लौटी तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा था तथा समान गायब रहा। लोगों की मानें तो चोर बुलेरो और पल्सर बाइक से आकर सामान चुरा गये। लोगों ने काफी देर तक गाड़ी खड़ी देखा था। महिला का बेटा राम बाबू यादव राजकीय इंटर कालेज हमीर पुर में शिक्षक है जो इन दिनों बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में है। पत्नी बच्चों के साथ शांतिपुर फाफामऊ में रही। महिला ने चोरो की बात बेटे को बताई तो बेटा 112 न0 डायल कर पुलिस को दिनदहाड़े चोरी की बात बताई।पुलिस मामले की जांच कर वापस लौट गई।बतादें की इसी तरह साल भर पूर्व भी कल्लू यादव के घर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।यही नही गांव में दो दिन पूर्व भी एक चोरी हुई है।पुलिस आज तक किसी भी चोरियों का सुराग नहीं लगा सकी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें