लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)। विकास खण्ड सहसों से जुड़े जगबंधनपुर वाया बगई खुर्द मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन जाने से राहगीरों को आवागमन में घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर बिखरी गिट्टियों में उलझकर आये दिन दो पाहिया चालक गिरकर घायल हो रहे है। बताया जाता है कि जगबंधनपुर-बगई खुर्द मार्ग से होकर प्रतिदिन दर्जन भर गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अत्यन्त ब्यस्त मार्ग होने के बावजूद पक्की सड़क की गिट्टिया बिखरी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े बन जाने से आये दिन लोग गिरकर घायल हो रहे है। समाजसेवी शिव नारायण सिंह गप्पू ने बताया कि इस मार्ग से होकर जगबंधनपुर, मनापुर, बगई कला, बगई खुर्द, खोदायपुर, सेमरा, चन्दौहा, रामापुर सहित अन्य कई गांवों के लोगों का हर समय आना जाना लगा रहता है। मार्ग पर बिखरी गिट्टियों से जहां आवागमन में लोगों को असुविधा होती है वही थोड़ी से चूक होने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर हो चुके सड़क की मरम्मत कराये जाने की मांग किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें