V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बरेठी की सड़क बनी तालाब, खतरे में सफर

लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)।
बरेठी बलरामपुर प्रधानमंत्री मार्ग जो एनएच से जोड़ने वाला मार्ग है। बरेठी में जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से तालाब का रूप ले चुका है। जिससे राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। बता दे सड़क पर फैला पानी बरसात का नही अपितु बस्ती से आया हुआ पानी है जो सड़क पर बह रहा है। बरसात के मौसम में कीचड़, पानी और गड्ढों से संघर्ष करते हुए मुश्किल से लोग यात्रा करने को विवश हैं। 10 किमी लंबी इस सड़क में बरेठी से ही गड्ढों का सफर शुरू हो जाता है। डगराहा के पूरा रोड के सामने बने विशाल गड्ढे में हमेशा कीचड़ युक्त पानी जमा रहता है। बरेठी चौराहे से लेकर रामलीला मैदान तक जलमग्न सड़क होने के कारण आए दिन लोगो के गिरकर चोटिल होना आम बात बन गया है। यहां कपड़े बर्बाद होना आम बात है, बरेठी व बलरामपुर बाजार के पास सौ मीटर में छोटे छोटे अनेक गड्ढे हैं। 5 वर्ष पूर्व इस मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके उपरांत भी विभाग मौन है, जिससे परेशान राहगीरों में रोष व्याप्त है। बता दे क्षेत्र के बरेठी, बलरामपुर, बसगित, उतरांव, बलीपुर, पहाड़पुर, गोपालीपुर, महुवाकोठी, जलालपुर, अतरौरा, इनायत पट्टी, पकरी, मोतिहा, बरौना, दादुपुर, मण्डौर, कहरा, फतुहा, सहबाजपुर, पुरसोत्तमपुर समेत सैकड़ो गांवों के लोगो का यह मुख्य मार्ग है जिससे ग्रामीण आते जाते है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)।
बरेठी बलरामपुर प्रधानमंत्री मार्ग जो एनएच से जोड़ने वाला मार्ग है। बरेठी में जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से तालाब का रूप ले चुका है। जिससे राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया है। बता दे सड़क पर फैला पानी बरसात का नही अपितु बस्ती से आया हुआ पानी है जो सड़क पर बह रहा है। बरसात के मौसम में कीचड़, पानी और गड्ढों से संघर्ष करते हुए मुश्किल से लोग यात्रा करने को विवश हैं। 10 किमी लंबी इस सड़क में बरेठी से ही गड्ढों का सफर शुरू हो जाता है। डगराहा के पूरा रोड के सामने बने विशाल गड्ढे में हमेशा कीचड़ युक्त पानी जमा रहता है। बरेठी चौराहे से लेकर रामलीला मैदान तक जलमग्न सड़क होने के कारण आए दिन लोगो के गिरकर चोटिल होना आम बात बन गया है। यहां कपड़े बर्बाद होना आम बात है, बरेठी व बलरामपुर बाजार के पास सौ मीटर में छोटे छोटे अनेक गड्ढे हैं। 5 वर्ष पूर्व इस मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके उपरांत भी विभाग मौन है, जिससे परेशान राहगीरों में रोष व्याप्त है। बता दे क्षेत्र के बरेठी, बलरामपुर, बसगित, उतरांव, बलीपुर, पहाड़पुर, गोपालीपुर, महुवाकोठी, जलालपुर, अतरौरा, इनायत पट्टी, पकरी, मोतिहा, बरौना, दादुपुर, मण्डौर, कहरा, फतुहा, सहबाजपुर, पुरसोत्तमपुर समेत सैकड़ो गांवों के लोगो का यह मुख्य मार्ग है जिससे ग्रामीण आते जाते है।

Leave a Comment