पुरुष प्रयागराज टीम ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को पराजित कर 2 पॉइंट से हासिल की जीत
महिला वर्ग में प्रयागराज की टीम ने 4 अंक से जीत हासिल की
प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खो-खो टैलेंट हंट उत्तर प्रदेश का आगाज हुआ जिसमें फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पुरुष एवं महिला वर्गो की टीमों ने प्रतिभाग कियाः पुरुष वर्ग में पहला मैच प्रयागराज बनाम फतेहपुर के बीच हुआ जिसमें 10/8 के स्कोर से प्रयागराज विजयी हूई और सेमीफाइनल में प्रवेश किया दूसरा मैच इलाहाबाद यूनिवर्सिटी बनाम कौशाम्बी के बीच हुआ जिस मुकाबले में 6/3 से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और प्रतापगढ़ के बीच मुकाबला हुआ जो की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने 8/4 के अन्तराल से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला प्रयागराज बनाम इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की टीम के बीच खेला गया जिसमें बहुत रोमांचक और बेहतरीन प्रदर्शन हो रहा था जिसमे कांटे की टक्कर में प्रयागराज टीम दो पॉइंट से विजेता हूई। महिला मुकाबला प्रयागराज बनाम कौशाम्बी के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज 6/2 से जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरा मैच प्रतापगढ़ बनाम फतेहपुर खेला गया जिसमें फतेहपुर 8/7 के स्कोर से फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबला प्रयागराज बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज ने 4 अंकों की बढ़त से जीत हासिल की। आयोजन का शुभांरभ इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डा डी सी लाल और भाजयुमो काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष समीर मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खो खो फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से खिलाडिय़ों को किट वितरित की गई साथ ही आयोजकों द्वारा विजेताओं को ट्राफी और मेडल भी प्रदान किया गया। प्रयागराज के संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने तकनीकी सहायक प्रकाश मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी व नवनीत वर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। खो खो फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश कोर्डिनेटर लक्ष्मण एवार्डी रविकांत मिश्रा ने बताया की भारतीय खो खो संघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और महासचिव एम एस त्यागी के निर्देशन में भारतीय खेल खो खो के खिलाड़ियों को ग्रामीनांचल से खो खो टैलेंट हंट के अंतर्गत प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होने भारतीय खो खो संघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल और महासचिव एम एस त्यागी का विशेष आभार प्रकट किया। खो खो के वरिष्ठ प्रेरक लक्ष्मीकांत शुक्ला ने सभी को भारतीय खेल खोखो से जुड़कर भारत को गौरवान्वित करते हुऐ खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विनोद कुशवाहा, एबीएसए लाल जी शर्मा, विजेता सिंह, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, एन बी मोंट्रूज, गार्गी डिसूजा, आलोक कुमार, अंकिता सिंह, सपना पाण्डे, दुर्गेश, रंजीतसिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में प्रयागराज मण्डल के खो खो खिलाड़ी और दर्शक मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें