एसडीएम व सीओ ने बाबा घुइसरनाथ धाम में तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियों पर किया मंथन
लालगंज, प्रतापगढ़ । बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव की तैयारियां बुधवार को जोरों पर दिखी। एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में प्रबन्धों को लेकर मंथन हुआ। इधर अटठाईसवें एकता महोत्सव मे इस बार सांस्कृतिक धमाल भी ग्लैमर मे होगा। जानी मानी भोजपुरी सिनेस्टार अक्षरा सिंह के साथ सिनेस्टार रवि त्रिपाठी का विशेष ग्लैमर नजर आयेगा। रवि व अक्षरा सिंह उन्नींस फरवरी की रात अपना कार्यक्रम सांस्कृति रंगमंच से प्रस्तुत करेंगे। वहीं सत्रह फरवरी को नेहरू युवा केंद्र समेत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिखेगी। अठारह फरवरी महाशिवरात्रि को सुबह बेला मंे श्रीराम द्विवेदी के भजन एवं लोकगीत तथा सांस्कृतिक संध्या में शिव ताण्डव व देशभक्ति तथा ढेड़िया नृत्य एवं गोर्वधन तथा ब्रज के लोकनृत्य तथा फूलों की होली जैसे रंगारंग कार्यक्रम होंगे। उन्नींस फरवरी को अक्षरा सिंह व रवि के अलावा अवधी लोकगायन व राजस्थान तथा महाराष्ट्र एवं पंजाब व गुजरात के विविध लोकनृत्य का भी मंचन दिखेगा। बुधवार को बाबा धाम में प्रशासनिक तथा स्थलीय तैयारियों को लेकर एसडीएम सौम्य मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बाबा धाम में सुरक्षा तथा चिकित्सा शिविर एवं प्रकाश व्यवस्था, सई नदी तट पर बांस बल्ली, साफ सफाई व श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर विभिन्न सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से बैठक मे शामिल हुए प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने महोत्सव की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में सीओ रामसूरत सोनकर ने तीन दिन के महोत्सव को लेकर बाबा धाम में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद बनाए रखने को लेकर सांगीपुर प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिये। सीओ ने बताया कि बाबा धाम मे पुलिस व पीएसी तथा महिला पुलिस बटालियन के साथ सीसी कैमरे की भी निगरानी होगी। महोत्सव मे परिसर में गंगासागर समेत विभिन्न दर्शनीय स्थलो पर विशेष साजसज्जा की भी रूपरेखा तय हुई। बैठक में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, दृगपाल यादव आदि ने भी आयोजन समिति की ओर से प्रशासन को जरूरी सुझाव दिये। इस मौके पर सांगीपुर बीडीओ अपर्णा सैनी, सांगीपुर एसओ जितेन्द्र सिंह समेत जल निगम तथा स्वास्थ्य एवं नेडा से जुडे अफसर मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम सौम्य मिश्र व सीओ रामसूरत सोनकर ने बाबा धाम में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें