फाफामऊ। एसीपी थरवई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फाफामऊ पुलिस ने थाना प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बनारस रोड फाफामऊ से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल का इंजन व अन्य पार्ट बरामद किया है। जेल भेजा गया युवक बिहार बेगूसराय बरौनी फुलवरिया का चंदन साहू है। वर्तमान में वह फाफामऊ बाजार में किराए पर रहकर शांतिपुरम में कबाड़ का काम करता था। गिरफ्तारी में एसआई बृजेश कुमार यादव, वरुणकांत, विश्वेंद्र यादव आदि रहें।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें