नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के मुखिया नगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह ई- रिक्शा पलटने से तीन लोग जख्मी हो गए। वह लोग संगम स्नान के लिए जा रहे थे। राहगीरों की मदद से ई-रिक्शा को सीधा कर उन्हें बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के पी.डी.ए कालोनी निवासी महेंद्र कुमार ई- रिक्शा चलाता है। बताते हैं, कि मंगलवार की सुबह उसने डी. ब्लाक से तीन लोगों को रिक्शा पर बैठाकर अरैल के लिए निकला था। मुखिया नगर में सड़क पर गड्ढा आ जाने से ई-रिक्शा एकाएक पलट गया, जिससे मिर्जापुर के लालगंज क्षेत्र से रिश्तेदार के घर आए राम कुमार उनकी पत्नी प्रेमा देवी और भतीजा सुभाष कुमार जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें ई-रिक्शा से बाहर निकाला गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें