मऊआइमा ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यदायी संस्था के मैनेजर ने दिया प्रशिक्षण
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा के ब्लाक सभागार में सोमवार को बीडीओ एसएन चतुर्वेदी और एडीओ पंचायत प्रेमदास की मौजूदगी में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गये।
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड के सयुंक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस एकदिवसीय कार्यक्रम में वज्रपात सुरक्षा आदि से संबंधित अनेक जानकारी दी गई। एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन/कार्यदायी संस्था टाइम्स-प्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष दीक्षित द्वारा किया गया। प्रशिक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार एवं सौरभ सिंह ने वज्रपात में बचाव के तरीके, आपदा प्रबंधन, आग और उससे बचाव के तरीके व अन्य आपदाओं की रोकथाम एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में दामिनी ऐप के महत्व के बारे में भी बताया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें