V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप

पिता ने किया थाने में शिकायत
घूरपुर (प्रयागराज) । थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी और पत्नी के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालापुर थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासी रज्जन अली ने अपनी पुत्री शबाना की शादी इरादतगंज निवासी शब्बीर अहमद के लड़के अरशद अली से गत वर्ष 26 अगस्त को की थी। रज्जन अली का आरोप है कि अशरद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से ही शबाना को कम दहेज मिलने का ताना मारते हैं और प्रताड़ित करते रहते हैं। टी वी, फ्रिज और मोटरसाइकिल दिलाने का दबाव बनाते हैं। बीमार हो जाने पर न तो दवा कराते हैं और ना ही फोन पर बात करने देते हैं। आरोप है कि दो दिन पूर्व इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने शबाना की जमकर पिटाई कर दी। ससुराल वालों की पिटाई से आहत शबाना ने अपने पिता और मायके वालों को जानकारी दी। रविवार को रज्जन अली अपनी घायल पुत्री को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे और पति और सास ससुर के विरुद्ध लिखित शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पिता ने किया थाने में शिकायत
घूरपुर (प्रयागराज) । थाना क्षेत्र के इरादतगंज गांव निवासी एक युवक पर उसकी पत्नी और पत्नी के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लालापुर थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासी रज्जन अली ने अपनी पुत्री शबाना की शादी इरादतगंज निवासी शब्बीर अहमद के लड़के अरशद अली से गत वर्ष 26 अगस्त को की थी। रज्जन अली का आरोप है कि अशरद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से ही शबाना को कम दहेज मिलने का ताना मारते हैं और प्रताड़ित करते रहते हैं। टी वी, फ्रिज और मोटरसाइकिल दिलाने का दबाव बनाते हैं। बीमार हो जाने पर न तो दवा कराते हैं और ना ही फोन पर बात करने देते हैं। आरोप है कि दो दिन पूर्व इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने शबाना की जमकर पिटाई कर दी। ससुराल वालों की पिटाई से आहत शबाना ने अपने पिता और मायके वालों को जानकारी दी। रविवार को रज्जन अली अपनी घायल पुत्री को लेकर घूरपुर थाने पहुंचे और पति और सास ससुर के विरुद्ध लिखित शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment