V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चार दिन पहले घर से निकले युवक की लाश अरैल घाट से बरामद

नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर मोहल्ले से चार दिन पहले घर से निकले युवक की लाश रविवार की सुबह अरैल घाट से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना के दक्षिणी लोकपुर निवासी हुसैन (28) वर्षीय पुत्र अफसार अहमद लोहे का मिस्त्री था। बताते हैं, कि बीते आठ फरवरी की शाम को वह बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया। वह अपना मोबाइल, बाइक व पर्स घर में छोड़ दिया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों में बेचैनी बढ़ी। पहले तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। न मिलने पर परिजनों के द्वारा घटना की गुमशुदगी नैनी कोतवाली में दर्ज करा दी गई। रविवार को अरैल घाट पर एक युवक का शव उतराते हुए देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो उसकी पहचान हुसैन के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के दक्षिणी लोकपुर मोहल्ले से चार दिन पहले घर से निकले युवक की लाश रविवार की सुबह अरैल घाट से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना के दक्षिणी लोकपुर निवासी हुसैन (28) वर्षीय पुत्र अफसार अहमद लोहे का मिस्त्री था। बताते हैं, कि बीते आठ फरवरी की शाम को वह बिना किसी को कुछ बताए कही चला गया। वह अपना मोबाइल, बाइक व पर्स घर में छोड़ दिया था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों में बेचैनी बढ़ी। पहले तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। न मिलने पर परिजनों के द्वारा घटना की गुमशुदगी नैनी कोतवाली में दर्ज करा दी गई। रविवार को अरैल घाट पर एक युवक का शव उतराते हुए देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, तो उसकी पहचान हुसैन के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।

Leave a Comment