रिटायरमेंट इंडिया फाउंडेशन टीम का किया गया भव्य स्वागत
भ्रष्टतंत्र के खिलाफ लोगों को उठानी होगी आवाज
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। भ्रष्टतंत्र के मकड़जाल में फंसे एक सेवानिवृत कर्मचारी परिवार में एक दशक के बाद खुशियां नसीब हुईं। रिटायरमेंट इंडिया फाउंडेशन के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सहयोग से यह सम्भव हुआ है। पीएफ और अन्य भुगतान प्राप्त होने से खुश कर्मचारी परिवार ने संस्था के डायरेक्टर राज गुलाटी और उनके टीम का अपने घर पर सम्मान किया है।
करछना तहसील के डीहा ग्राम पंचायत के शिव गुलाम का पूरा मजरे के यूपी राजकीय निर्माण निगम के सेवा निबृत्त कर्मचारी लालजी यादव की आप बीती वेहद पीड़ा देने वाली है। सिस्टम में काम कर रहे काकस की वजह से इस कर्मचारी को अपने भविष्य निधि और अन्य देयों के लिए ईपीएफओ कार्यालय के 12 वर्ष चक्कर काटने पड़े हैं।विभाग में 22 वर्ष सेवा देने के बाद 31 जुलाई 2010 में रिटायर होने के बाद भ्रस्ट तंत्र का शिकार बन गया।सेवा मुक्ति के बाद पीएफ सहित अन्य भुगतान नही होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को रिटायरमेन्ट इंडिया फाउंडेशन की टीम का साथ मिला और संस्था की टीम ने सिस्टम के काकस के तिलस्म को तोड़कर यादव परिवार को 12 वर्ष बादखुशियां लौटाई, जिसका वह हकदार था। करछना के यादव परिवार के लिए देवदूत बनी रिटायरमेंट इंडिया फाउंडेशन की टीम का शनिवार को शिव गुलाम का पूरा गांव में भव्य स्वागत कर सम्मान दिया गया। यादव कुनबे ने संस्था के डायरेक्टर राज गुलाटी और सहयोगियों को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था।यह कोई एक कर्मचारी का मामला नही है।सरकारी सिस्टम के मकड़जाल में फंसे यैसे ना जाने कितने कर्मचारी मिल जाएँगे जो तंत्र की चोट से कराह रहे हैं। जिस देश की व्यवस्था में भ्रष्टाचार के घुन लगे हैं क्या वह कभी विश्वगुरु बन सकता है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें