V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ई-स्कूटी एजेंसी के नाम पर लाखों की ठगी

पीड़ित ने मेजा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
क्षेत्र के एक व्यापारी से ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित मनीष केशरी ने आरोप लगाते हुए रविवार को मेंजा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार निवासी मनीष कुमार केशरी व्यापारी हैं। आरोप है कि ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सपन कुमार ने ब्रैंड रूफ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड विजयानगर इंदौर के खाते में बारह लाख पैंतालीस हज़ार रुपये ट्रांसफर कराए थे। मेजारोड के मनीष ने एजेंसी के लिए शोरूम भी बनवा लिया है। कई माह बीत जाने के बाद भी एजेंसी नही दी गई और रकम भी वापस नही की गई है। फोन पर कोई जबाब और जानकारी नही दी जा रही है। हार्डवेयर कारोबारी मनीष कुमार केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भुक्तभोगी ने तहरीर में 12 लाख पैतालीस हजार की रकम की ठगी का आरोप है। मेजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़ित ने मेजा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
क्षेत्र के एक व्यापारी से ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित मनीष केशरी ने आरोप लगाते हुए रविवार को मेंजा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के मेजारोड बाजार निवासी मनीष कुमार केशरी व्यापारी हैं। आरोप है कि ई-स्कूटी और ई-रिक्शा की एजेंसी देने के नाम पर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सपन कुमार ने ब्रैंड रूफ मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड विजयानगर इंदौर के खाते में बारह लाख पैंतालीस हज़ार रुपये ट्रांसफर कराए थे। मेजारोड के मनीष ने एजेंसी के लिए शोरूम भी बनवा लिया है। कई माह बीत जाने के बाद भी एजेंसी नही दी गई और रकम भी वापस नही की गई है। फोन पर कोई जबाब और जानकारी नही दी जा रही है। हार्डवेयर कारोबारी मनीष कुमार केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भुक्तभोगी ने तहरीर में 12 लाख पैतालीस हजार की रकम की ठगी का आरोप है। मेजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Leave a Comment