लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के स्थापना दिवस अवसर पर अनवर मार्केट में गंगापार इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आर0पी0 शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ पत्रकार ने नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को एक आदर्श संगठन के रूप में स्थापित कराने के लिए सभी उपस्थित पत्रकार साथियों का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने संगठन के प्रति सक्रियता बढ़ाने पर बल भी दिया। बैठक का संचालन कर रहे गंगापार जिलाध्यक्ष शाश्वत ने संगठन को एकजुटता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कोष का होना भी नितांत आवश्यक है। संगठन हित में पत्रकार मूल्यों की रक्षा करते हुए धन को कैसे संकलित किया जाए, इस पर विचार किया जाना चाहिए। गंगापार उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने बैठकों में हो रहे असमंजस को लेकर ध्यानाकर्षण कराया। उनका कहना था कि सभी के मसविरा से कार्यक्रमों का आयोजन होगा तो अधिकाधिक पत्रकार साथी उपस्थित रहेंगे। प्रांतीय मुख्य महासचिव डॉ0 महमूद आलम ने गंगापार इकाई का मार्गदर्शन करते हुए कहा संगठन विस्तार का मामला हो या फ़िर छोटे बड़े बैठकों के आयोजनों का मसला, संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों से विचार करके योजनाबद्ध तरीके से रणनीति तय की जानी चाहिए। ताकि हर कार्य में गुणवत्तापरक सफलता हासिल हो सके। जिला मुख्य महासचिव राजेंद्र सिंह ने स्थापना दिवस की सभी पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए पत्रकार हित में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने के लिए सदैव तत्पर है, बशर्ते पत्रकार साथी भी पत्रकारिता धर्म का पालन करते रहे। गंगापार कोषाध्यक्ष मो0 अयाज एवं प्रवक्ता मोहित निषाद ने संगठन को गति प्रदान करने के लिए बेहतर रणनीति तय करने का सुझाव दिया। इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य, महानारायण पांडेय, अनुराग पटेल आदि शामिल रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें