V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पासी विवाह कल्याण समिति के तहत निःशुल्क चिकित्सा व जन जागरूकता विचार गोष्ठी आयोजित

सोरांव विधायक ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन
लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)।
पासी विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सिंगरामऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क चिकित्सा व जन जागरूकता विचार गोष्ठी का किया आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोरांव विधायक गीता पासी ने फीता काटकर व वीरांगना ऊदा देवी, भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात सविता भारतीय ने स्वागत गीत गाकर आए हुए लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दे पासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को सिंगरामऊ में निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीबीएस व बीएचएमएस, बीडीएस तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगियों का उपचार व आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की गई। जानकारी देते हुए पासी समाज विवाह कल्याण समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश ने बताया कि पासी समाज विवाह कल्याण समिति के द्वारा पासी समाज के युवक व युवतियों का लगभग 200 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है। समिति के द्वारा गांव-गांव में अब चिकित्सा कैंप लगाकर गरीब तथा असहाय लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज व निःशुल्क दवाएं व सलाह दी गई। जिसमे 500 मरीजों का इलाज किया गया। समिति के प्रांतीय महामंत्री राम अभिलाष ने बताया कि हमारी समिति के द्वारा गांव गांव जाकर गरीब व पिछड़ों को शिक्षा के महत्व को बताकर तथा नशा मुक्ति हेतु लोगों को जागरूक किया जाता है। जिससे कि समाज में अशिक्षा के कारण फैले अंधविश्वास का खात्मा हो सके। राम सुमेर आर्या ने नशा मुक्ति पर बोलते हुए कहा कि नशा में खर्च होने वाले पैसे को अपने बच्चे की पढ़ाई पर लगाए। जिससे बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर एक कुशल नागरिक बनकर एक मिशाल कायम करे। सोरांव विधायक गीता पासी ने अपने संबोधन में पासी समाज के लोगों को नशा न करने की अपील की। पूर्व अपर आयुक्त मताफेर सरोज ने समिति हेतु जमीन खरीदने के लिए 5999 रुपए का चेक समिति के अध्यक्ष को दिया। इस अवसर पर पूर्व न्यायधीश वंशराज, विधायक डॉ0 गीता पासी डॉ0 सुभाष, डॉ0 संध्या, डॉ0 शालिनी, डॉ0 मेनिका, डॉ0 अवनीश, डॉ0 कल्पना, डॉ0 एम आनंद, अखिलेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रकाश, प्रांतीय महामंत्री राम अभिलाष, पूर्व अपर आयुक्त माताफेर, रमा शंकर उप श्रम आयुक्त, सुनील कुमार तहसीलदार, मनोज इलाहाबादी, मोतीलाल कश्यप, मयंक कैथवास, स्नेह लता, उमा, सुरेंद्र प्रसाद, मूलचंद्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सोरांव विधायक ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन
लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)।
पासी विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सिंगरामऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क चिकित्सा व जन जागरूकता विचार गोष्ठी का किया आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सोरांव विधायक गीता पासी ने फीता काटकर व वीरांगना ऊदा देवी, भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात सविता भारतीय ने स्वागत गीत गाकर आए हुए लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दे पासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को सिंगरामऊ में निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीबीएस व बीएचएमएस, बीडीएस तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगियों का उपचार व आवश्यक दवाएं निःशुल्क प्रदान की गई। जानकारी देते हुए पासी समाज विवाह कल्याण समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश ने बताया कि पासी समाज विवाह कल्याण समिति के द्वारा पासी समाज के युवक व युवतियों का लगभग 200 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है। समिति के द्वारा गांव-गांव में अब चिकित्सा कैंप लगाकर गरीब तथा असहाय लोगों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा इलाज व निःशुल्क दवाएं व सलाह दी गई। जिसमे 500 मरीजों का इलाज किया गया। समिति के प्रांतीय महामंत्री राम अभिलाष ने बताया कि हमारी समिति के द्वारा गांव गांव जाकर गरीब व पिछड़ों को शिक्षा के महत्व को बताकर तथा नशा मुक्ति हेतु लोगों को जागरूक किया जाता है। जिससे कि समाज में अशिक्षा के कारण फैले अंधविश्वास का खात्मा हो सके। राम सुमेर आर्या ने नशा मुक्ति पर बोलते हुए कहा कि नशा में खर्च होने वाले पैसे को अपने बच्चे की पढ़ाई पर लगाए। जिससे बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर एक कुशल नागरिक बनकर एक मिशाल कायम करे। सोरांव विधायक गीता पासी ने अपने संबोधन में पासी समाज के लोगों को नशा न करने की अपील की। पूर्व अपर आयुक्त मताफेर सरोज ने समिति हेतु जमीन खरीदने के लिए 5999 रुपए का चेक समिति के अध्यक्ष को दिया। इस अवसर पर पूर्व न्यायधीश वंशराज, विधायक डॉ0 गीता पासी डॉ0 सुभाष, डॉ0 संध्या, डॉ0 शालिनी, डॉ0 मेनिका, डॉ0 अवनीश, डॉ0 कल्पना, डॉ0 एम आनंद, अखिलेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रकाश, प्रांतीय महामंत्री राम अभिलाष, पूर्व अपर आयुक्त माताफेर, रमा शंकर उप श्रम आयुक्त, सुनील कुमार तहसीलदार, मनोज इलाहाबादी, मोतीलाल कश्यप, मयंक कैथवास, स्नेह लता, उमा, सुरेंद्र प्रसाद, मूलचंद्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment