V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अधिकारी संघ के अध्यक्ष की जार्डन में मौत

मौत की वजह हृदयाघात बताया गया
लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)।
इफको घियानगर फूलपुर के अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी संजय कुमार मिश्र का शनिवार को रात्रि 11.30 बजे इफको जार्डन में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके दिवगंत की सूचना मिलते ही पूरा इफको घियानगर परिवार स्तब्ध है। वह मिलनसार, खुशमिजाजी एवं सबकी मदद करने वाले व्यक्ति थे। उनका जन्म 15 मार्च 1965 को कानपुर शहर में एक साधारण परिवार में हुआ था। इन्हें पिता गर्गी प्रसाद मिश्रा एवं माता सरोज मिश्रा का विशेष स्नेह प्राप्त था। इनकी चार बहने एवं एक छोटा भाई अजय मिश्र है। उनका एक पुत्र सुयश मिश्र एवं एक पुत्री सौम्या मिश्रा है, दोनो बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है तथा गृहणी शिखा मिश्रा घर पर ही रहती है। उन्होंने बी0एस0सी0 तक की शिक्षा प्राप्त की है। इफको फूलपुर में इनकी नियुक्ति सन 1994 में तकनीकी ऑफसाइट के तौर पर हुई थी। हाल में पिछले माह उनका स्थानांतरण इफको जार्डन संयंत्र में हुआ था। वह एक दिन बाद 12 फरवरी को जार्डन से भारत आने वाले थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। वह प्रबंध निदेशक डॉ0 उदय शंकर अवस्थी को अपना अभिभावक एवं जितेंद्र तिवारी को अपना बड़ा भाई मानते थे। इफको घियानगर परिसर में स्थित मकान में ऑल इंडिया इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः संजय वैश्य, पी0के0 सिंह, संजय भंडारी, अरूण कुमार उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी व बड़ी संख्या इफको परिवार के लोग सभा में शोकाकुल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मौत की वजह हृदयाघात बताया गया
लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)।
इफको घियानगर फूलपुर के अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी संजय कुमार मिश्र का शनिवार को रात्रि 11.30 बजे इफको जार्डन में दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके दिवगंत की सूचना मिलते ही पूरा इफको घियानगर परिवार स्तब्ध है। वह मिलनसार, खुशमिजाजी एवं सबकी मदद करने वाले व्यक्ति थे। उनका जन्म 15 मार्च 1965 को कानपुर शहर में एक साधारण परिवार में हुआ था। इन्हें पिता गर्गी प्रसाद मिश्रा एवं माता सरोज मिश्रा का विशेष स्नेह प्राप्त था। इनकी चार बहने एवं एक छोटा भाई अजय मिश्र है। उनका एक पुत्र सुयश मिश्र एवं एक पुत्री सौम्या मिश्रा है, दोनो बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है तथा गृहणी शिखा मिश्रा घर पर ही रहती है। उन्होंने बी0एस0सी0 तक की शिक्षा प्राप्त की है। इफको फूलपुर में इनकी नियुक्ति सन 1994 में तकनीकी ऑफसाइट के तौर पर हुई थी। हाल में पिछले माह उनका स्थानांतरण इफको जार्डन संयंत्र में हुआ था। वह एक दिन बाद 12 फरवरी को जार्डन से भारत आने वाले थे, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। वह प्रबंध निदेशक डॉ0 उदय शंकर अवस्थी को अपना अभिभावक एवं जितेंद्र तिवारी को अपना बड़ा भाई मानते थे। इफको घियानगर परिसर में स्थित मकान में ऑल इंडिया इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः संजय वैश्य, पी0के0 सिंह, संजय भंडारी, अरूण कुमार उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी व बड़ी संख्या इफको परिवार के लोग सभा में शोकाकुल रहे।

Leave a Comment