V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छात्र की मां को विद्यालय से डांट कर भगाया

कुंडा-प्रतापगढ़। बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानकारी करने पहुंची दलित महिला को विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा एक शिक्षिका ने विद्यालय से डांट कर भगा दिया। मामला कुंडा कोतवाली व नगर क्षेत्र का है। जहां पुराना कुंडा निवासिनी नीलम सरोज पत्नी उमेश सरोज का बेटा नैतिक प्राथमिक विद्यालय पुराना कुंडा में कक्षा 1 का छात्र है। शुक्रवार को वह विद्यालय पहुंचकर अपने बेटे की पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल करने गई थी। इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वाद-विवाद होने लगा तो प्रधानाध्यापक तथा शिक्षिका ने महिला को अपमानित करते हुए डांट कर विद्यालय परिसर से भगा दिया। उसने कुंडा कोतवाली में प्रधानाध्यापक व शिक्षिका के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कुंडा-प्रतापगढ़। बच्चे की पढ़ाई के बारे में जानकारी करने पहुंची दलित महिला को विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा एक शिक्षिका ने विद्यालय से डांट कर भगा दिया। मामला कुंडा कोतवाली व नगर क्षेत्र का है। जहां पुराना कुंडा निवासिनी नीलम सरोज पत्नी उमेश सरोज का बेटा नैतिक प्राथमिक विद्यालय पुराना कुंडा में कक्षा 1 का छात्र है। शुक्रवार को वह विद्यालय पहुंचकर अपने बेटे की पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल करने गई थी। इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक से वाद-विवाद होने लगा तो प्रधानाध्यापक तथा शिक्षिका ने महिला को अपमानित करते हुए डांट कर विद्यालय परिसर से भगा दिया। उसने कुंडा कोतवाली में प्रधानाध्यापक व शिक्षिका के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment