गंभीर अवस्था में तीन घायलों को प्रयागराज रेफर
कुंडा-प्रतापगढ़ । सहालग का समय आते ही सड़क दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। चारों तरफ दुर्घटनाए ही देखने को मिल रही है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के कनावा निवासी सत्येंद्र सिंह 40 वर्ष पुत्र अवधेश सिंह तथा महेशगंज थाना क्षेत्र के जगापुर निवासी रमेश तिवारी 52 वर्ष पुत्र राम शंकर तिवारी दोनों लोग प्राथमिक विद्यालय जमेठी में शिक्षक के पद पर तैनात है। दोनों लोग एक ही बाइक से अपने-अपने घर जा रहे थे। बाबूगंज बाजार के पास पीछे से स्कूटर सवार युवक तेजी से ओवरटेक करता हुआ आगे आकर ब्रेक लगाकर खड़ा हो गया। जब तक शिक्षक बंधु अपनी बाइक को नियंत्रित करने का प्रयास करते तब तक बाइक की जोरदार टक्कर स्कूटर से हो गई। टक्कर होते ही दोनों शिक्षक जमीन पर गिरकर घायल हो गए। दोनों शिक्षकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर टिकरिया निवासी रामलाल 38 वर्ष पुत्र रामसुख बाइक से जाते समय सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इलाज के लिए तत्काल उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। कुंडा कोतवाली व नगर क्षेत्र के पुराना कुंडा निवासी अंकित गुप्ता 25 वर्ष पुत्र दीपचंद गुप्ता बाइक से जाते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली क्षेत्र के बिदासिन निवासी किशन पटेल 30 वर्ष पुत्र जवाहर लाल पटेल बुधवार की रात बाइक से रात्रि में अपने घर वापस जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इलाज के लिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संग्रामगढ़ थाना व गांव निवासिनी संगीता मिश्रा 50 वर्ष पत्नी संजय मिश्रा बुधवार की रात वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से अपने घर जा रही थी। रास्ते में अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना अंतर्गत बहरामऊ निवासी सुरजीत कुमार 18 वर्ष पुत्र मुन्नालाल कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा बारात में शामिल होने के लिए आया हुआ था। नशे की हालत में बारात में प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजे की धुन पर नाचते समय पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे सुरजीत कुमार गिरकर घायल व लहूलुहान हो गया। कानपुर शहर के चंद्रनगर श्याम नगर निवासी बीरू 38 वर्ष पुत्र ताराचंद वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बराती की तरफ से कुंडा कस्बा आया हुआ था। बारात में नाचते गाते लोग गेस्ट हाउस की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हथिगवा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर इंदा का पुरवा निवासी नन्हे लाल पटेल 35 वर्ष पुत्र बैजनाथ पटेल की बाइक से वीरू की टक्कर हो गई। जिससे सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज शहर की कोतवाली चौक निवासी मोनू सोनकर 35 वर्ष पुत्र रामचंद्र सोनकर अपनी पत्नी लता सोनकर तथा एक छोटी बेटी के साथ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजई मऊ गांव में अपनी बुआ के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए रोडवेज बस से कुंडा में चौराहा के पास उतर रहे थे। जहां से दूसरे साधन से संग्रामगढ़ जाना था। इसी दौरान एक अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा बच्चे को भी चोट आई है। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें