V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

इन्वेस्टर समिट के समर्थन में औद्योगिक कल्याण संघ ने निकाला रोड शो

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज )।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक कल्याण संघ ने इन्वेस्ट यूपी एवं ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के समर्थन में रोड शो आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए। रोड शो औद्योगिक क्षेत्र से शुरू होकर एडीए मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि उद्यमी आज प्रदेश के इस बदले हुए माहौल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रशासन के ऊपर अपने जीवन भर की कमाई पूंजी, अनुभव, कार्यक्षमता और भविष्य को दांव पर लगाकर ना सिर्फ वोट दे रहा है, बल्कि इन सब के साथ इस साफ़ नियत सरकार के ऊपर अपने विशवास एवं समर्थन की मोहर भी लगा रहा है। पहली बार औद्योगिक संगठन के तौर पर उत्तर प्रदेश शासन की नीति एवं नियत पर अपना भरोषा जताया है। प्रदेश के विकास विशेष तौर पर औद्योगिक, स्वरोजगार, मध्यम एवं सूक्षम उद्यम को जिस साफ़ नियत से और बढ़ावा देने वाली नीति से पोषित किया जा रहा है। आज से पहले प्रदेश में ऐसा माहौल नहीं था, न ही उद्यमियों में ऐसा विशवास था, कि उत्तर प्रदेश भी विश्व अर्थव्यवस्था का भागीदार बन सकेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, कि यह समिट सिर्फ नए उद्यमियों को आकर्षित करने की पहल नहीं है, बल्कि जो उद्यम प्रदेश में चल रहे हैं, उनकी समस्या के समाधान की भी है। साथ ही प्रदेश सरकार ने पुरे विश्व के निवेशकों एवं उद्यमियों को एक मंच पर लाकर प्रदेश के उद्यमियों को एक अवसर दिया है, जिससे उद्यमियों के साथ, बैंकों के साथ, इन्वेस्टर्स के साथ बैठ कर अपने चलते हुए व्यापार को और गति दे सके। इस कार्यक्रम में अविनाश द्विवेदी, डी.एन मिश्रा, मनीष केशरवानी, संजय पांडेय, जसबीर सिंह बिरदी, सचिन वैश्य, वंश केसरी, अतुल मिश्रा, जगतार सिंह, अरविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज )।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक कल्याण संघ ने इन्वेस्ट यूपी एवं ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के समर्थन में रोड शो आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल हुए। रोड शो औद्योगिक क्षेत्र से शुरू होकर एडीए मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि उद्यमी आज प्रदेश के इस बदले हुए माहौल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रशासन के ऊपर अपने जीवन भर की कमाई पूंजी, अनुभव, कार्यक्षमता और भविष्य को दांव पर लगाकर ना सिर्फ वोट दे रहा है, बल्कि इन सब के साथ इस साफ़ नियत सरकार के ऊपर अपने विशवास एवं समर्थन की मोहर भी लगा रहा है। पहली बार औद्योगिक संगठन के तौर पर उत्तर प्रदेश शासन की नीति एवं नियत पर अपना भरोषा जताया है। प्रदेश के विकास विशेष तौर पर औद्योगिक, स्वरोजगार, मध्यम एवं सूक्षम उद्यम को जिस साफ़ नियत से और बढ़ावा देने वाली नीति से पोषित किया जा रहा है। आज से पहले प्रदेश में ऐसा माहौल नहीं था, न ही उद्यमियों में ऐसा विशवास था, कि उत्तर प्रदेश भी विश्व अर्थव्यवस्था का भागीदार बन सकेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, कि यह समिट सिर्फ नए उद्यमियों को आकर्षित करने की पहल नहीं है, बल्कि जो उद्यम प्रदेश में चल रहे हैं, उनकी समस्या के समाधान की भी है। साथ ही प्रदेश सरकार ने पुरे विश्व के निवेशकों एवं उद्यमियों को एक मंच पर लाकर प्रदेश के उद्यमियों को एक अवसर दिया है, जिससे उद्यमियों के साथ, बैंकों के साथ, इन्वेस्टर्स के साथ बैठ कर अपने चलते हुए व्यापार को और गति दे सके। इस कार्यक्रम में अविनाश द्विवेदी, डी.एन मिश्रा, मनीष केशरवानी, संजय पांडेय, जसबीर सिंह बिरदी, सचिन वैश्य, वंश केसरी, अतुल मिश्रा, जगतार सिंह, अरविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment