लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। नैनी थाना क्षेत्र के एडीए कालोनी मे किराए के मकान में रह कर नारियल पानी बेचने वाले व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव गुरुवार की सुबह पाया गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीसीपी यमुनानगर पुलिस टीम के साथ पहुंच छानबीन में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार बरेली जिले के बहेड़ी शेरगढ़ का रहने वाला शरीफ अहमद पुत्र कय्यूम खान एक पखवाड़े पहले नैनी में आकर पाठक मार्केट ए डी ए कालोनी में रहकर सड़क की पटरी पर नारियल पानी की दुकान चलाने लगा। वह वहीं फुटपाथ पर पन्नी डालकर रहता था। उसके साथ एक मित्र भी रहता था। बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों मे सुबह उसका शव पाया गया। सूचना पर पहुंच एडीए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। डीसीपी यमुनानगर दीपक भूकर ने मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों के साथ छानबीन में जुट गए। फिलहाल व्यापारी की हत्या की गई है या उसकी मौत हुई है, यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्त से पूछताछ शुरू कर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें