लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता को डबल इंजन के सरकार की उपलब्धियां बताएं और पान के पत्ता की तरह उनसे संपर्क बनाए रखें।बताया कि जैसे पान को बार बार फेरते रहने से कोई कमी नहीं आती उसी प्रकार जनता से बार बार मिलते रहने से दूरी कम हो जाती है।जो व्यक्ति जनता के पास रहता है वही उसका साथी होता है।उक्त बातें गुरुवार को ब्लाक सभागार में आयोजित भाजपा की मण्डल कार्य समिति की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष /वरिष्ठ नेता कनैहया लाल पांडेय ने कही।बैठक मण्डल अध्यक्ष टी एन सिंह की अध्यक्षता में की गयी।बतौर विशिष्ट अतिथि सोशल मीडिया के संयोजक निमिष खत्री ने लोगो को डाटा प्रबन्धन से खुद को और समर्थकों को जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ पण्डित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ।भाजपा के वरिष्ठ नेता /ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी और मण्डल उपाध्यक्ष राधा कांत शुक्ल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की मजबूती सभी कार्यकर्ता है। बैठक का समापन पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताने और राष्ट्रगान से हुआ। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में विहिप के राजेश कुमार त्रिपाठी, विनोद तिवारी, टीएन सिंह, कनैहया लाल सरोज, गिरीश चन्द पांडेय, युवा नेता गुरुओम मिश्र, यूपी सिंह, भीष्म नारायण त्रिपाठी, गजानन्द दुबे, महामंत्री अनिल मिश्र, सुरेंद्र शुक्ल, शिवा शंकर मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, हर्ष मणि शुक्ल आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें