प्रयागराज। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के आवाहन पर आज मंगलवार को अपराह्न शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष अरशद अली के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के बजट कटौती को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी की। इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव फुजैल हाशमी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा 2023-24 के पेश बजट में अल्पसंख्यक समुदाय के विकास हेतु बजट में 38% की कटौती मोदी सरकार के अल्पसंख्यक नजरिए को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि कटौती से कई वज़ीफों सहित कौशल विकास योजनाओं पर असर पड़ेगा। बीते साल 5,020.50 करोड़ की तुलना में चालू वर्ष के लिए 3,097 करोड़ रूपये आवटिंत किये गये है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि कटौती से साबित होता है कि सरकार अल्पसंख्यक विरोधी है। उसका सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला है। अरशद अली ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। राष्ट्रपति से मांग की कि बजट में कटौती रोकने हेतु केंद्र सरकार को निर्देशित करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, शहर उपाध्यक्ष परवेज़ सिद्दीकी, मो. हसीन, महफूज़ अहमद, एडवोकेट तबरेज़, एडवोकेट कांत सैनी, अरमान कुरैशी, ज्योति कुशवाहा, जाहिद नेता, मुख्तार अहमद, मो.अख्तर, मो. आरिफ , मो. अफजल, मुल्लू आदि मौजूद थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें