V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा एवं बच्चा सुरक्षित

कुंडा-प्रतापगढ़ । प्रसव पीड़ा के बाद 102 एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में महिला ने बच्चा जना। जिससे एंबुलेंस में ही किलकारी गूंजने लगी। हथिगवा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गाँव निवासी मोहम्मद इश्तियाक शेख की पत्नी सहाना बानो को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू रीना देवी ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला सहाना बानो, आशा बहू व अन्य परिजन अस्पताल जा रहे थे, कि रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को रोक दिया गया। एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार तथा पायलट राकेश कुमार ने सफलतापूर्वक सकुशल डिलीवरी कराई। बच्चे के पैदा होते ही एंबुलेंस में ही किलकारी गूंजने लगी। डिलीवरी होने के बाद जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने सकुशल डिलीवरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कुंडा-प्रतापगढ़ । प्रसव पीड़ा के बाद 102 एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में महिला ने बच्चा जना। जिससे एंबुलेंस में ही किलकारी गूंजने लगी। हथिगवा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गाँव निवासी मोहम्मद इश्तियाक शेख की पत्नी सहाना बानो को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर गांव की आशा बहू रीना देवी ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला सहाना बानो, आशा बहू व अन्य परिजन अस्पताल जा रहे थे, कि रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को रोक दिया गया। एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार तथा पायलट राकेश कुमार ने सफलतापूर्वक सकुशल डिलीवरी कराई। बच्चे के पैदा होते ही एंबुलेंस में ही किलकारी गूंजने लगी। डिलीवरी होने के बाद जच्चा बच्चा दोनों को सुरक्षित हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने सकुशल डिलीवरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Comment