V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हत्या का खुलासा, दो आरोपी जेल भेजे गये

लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)।
स्थानीय पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा कर दो को जेल भेज दिया। इनमें मृतक विजय यादव की पत्नी आरती देवी निवासी पुरखीपुर थाना सोरांव और सुमित यादव उर्फ ननके पुत्र राम कैलाश यादव निवासी वाजिदपुर मऊआइमा शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों को पुरखीपुर गांव से पकड़ कर जेल भेज दिया।
बता दें कि पुरखीपुर निवासी 37 वर्षीय विजय यादव 19 दिसम्बर की शाम घर से रामगढ़ होलागढ़ के लिए निकला था। 21 दिसम्बर को रामगढ़ के एक नाले में उसका शव देखा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की बात सामने आयी। होलागढ़ पुलिस अज्ञात नाम से हत्या करने और शव छिपाने के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जांच के बाद दोनों आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)।
स्थानीय पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा कर दो को जेल भेज दिया। इनमें मृतक विजय यादव की पत्नी आरती देवी निवासी पुरखीपुर थाना सोरांव और सुमित यादव उर्फ ननके पुत्र राम कैलाश यादव निवासी वाजिदपुर मऊआइमा शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों को पुरखीपुर गांव से पकड़ कर जेल भेज दिया।
बता दें कि पुरखीपुर निवासी 37 वर्षीय विजय यादव 19 दिसम्बर की शाम घर से रामगढ़ होलागढ़ के लिए निकला था। 21 दिसम्बर को रामगढ़ के एक नाले में उसका शव देखा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की बात सामने आयी। होलागढ़ पुलिस अज्ञात नाम से हत्या करने और शव छिपाने के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जांच के बाद दोनों आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

Leave a Comment