V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अपना दल एस के विधायक के निधन पर गौहनियां में हुई शोकसभा

घूरपुर (प्रयागराज)। जमुना पार क्षेत्र के अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने विधायक के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना दल(एस) के विधानसभा छानबे मिर्जापुर से विधायक राहुल प्रकाश कोल के आकस्मिक निधन पर जमुनापार के अपना दल एस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद पटेल के नेतृत्व में बारा विधानसभा के अपना दल एस विधायक डॉक्टर वाचस्पति के साथ 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। अपना दल ( एस) के युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई में निधन हो गया है। वह कैंसर रोग से पीड़ित थे और उनका मुंबई में इलाज चल रहा था | उनके पिता पकौड़ी लाल कोल सांसद हैं | उनके निधन पर बारा से अपना दल( एस) के विधायक वाचस्पति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूल चंद्र पटेल, गोकुल सिंह, डॉक्टर विनोद पटेल, सचिन सिंह, बंशीलाल सिंह, राजकुमार पटेल, संदीप सिंह गुड्डू सिंह राम मनोहर पटेल अजीत पटेल राजकुमार कोटार्य आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। अपना दल एस के वरिष्ठ नेता फूल चंद्र पटेल ने बताया कि शुक्रवार को उनके दाहसंस्कार में बड़ी संख्या में बारा के अपना दल एस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घूरपुर (प्रयागराज)। जमुना पार क्षेत्र के अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने विधायक के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना दल(एस) के विधानसभा छानबे मिर्जापुर से विधायक राहुल प्रकाश कोल के आकस्मिक निधन पर जमुनापार के अपना दल एस कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद पटेल के नेतृत्व में बारा विधानसभा के अपना दल एस विधायक डॉक्टर वाचस्पति के साथ 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी। अपना दल ( एस) के युवा विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई में निधन हो गया है। वह कैंसर रोग से पीड़ित थे और उनका मुंबई में इलाज चल रहा था | उनके पिता पकौड़ी लाल कोल सांसद हैं | उनके निधन पर बारा से अपना दल( एस) के विधायक वाचस्पति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूल चंद्र पटेल, गोकुल सिंह, डॉक्टर विनोद पटेल, सचिन सिंह, बंशीलाल सिंह, राजकुमार पटेल, संदीप सिंह गुड्डू सिंह राम मनोहर पटेल अजीत पटेल राजकुमार कोटार्य आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। अपना दल एस के वरिष्ठ नेता फूल चंद्र पटेल ने बताया कि शुक्रवार को उनके दाहसंस्कार में बड़ी संख्या में बारा के अपना दल एस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Comment