लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। गुरूवार को महर्षि विद्या मन्दिर दूरवाणी नगर, नैनी के प्रांगण में वार्षिक क्रीड़ा दिवस का आयोजन किया गया। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि शशिकान्त सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक , केन्द्रीय कारागार नैनी ने गुब्बारें एवं कबूतर छोड़कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगुरूपूजन से हुआ। तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का तिलक, नारियल, सॉल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागीत के माध्यम से उपस्थित सभी महानुभाओं का स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा मिश्रा, प्रोफेसर भारतीय सूचना प्रौधोगिकी संस्थान, एवं डॉ संजय कुमार लाल सहायक श्रम आयुक्त प्रयागराज तथा जय प्रकाश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा संघ, उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चन्दोला ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अपने अभिनन्दन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम में गति प्रदान करने के लिए मुख्य अतिथि जी ने मशाल जला कर दिखाया। रंग विरंगे परिधानों में सजे-धजे बच्चों ने आमंत्रित गणमान्य लोगों का खुशी खुशी स्वागत किया तथा निर्विध्न कार्यक्रम की आशा से छात्र छात्राओं ने भगवान गणेश की वन्दना प्रस्तुत की। गुंजायमान समारोह को गुञ्जित करते हुए रंग बिरंगे परिधानों एवं वाद्य यन्त्रों से सुसज्जित छात्र छात्राओं द्वारा मार्च –पास्ट की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। योगा, फ्लावर ड्रिल, फ्लैग ड्रिल, सेक रेस की शानदार प्रस्तुतियों ने अनोखा समां बांध दिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। फिर शुरू होता है आध्यात्मिक आकर्षित कृष्णा नृत्य, दुर्गा नृत्य एवं गर्बा नृत्य जिसने सभी लोगों को आनन्द सिन्धु में डुबों दिया। डम्बल ड्रिल, हूपला, थ्रीलेग रेस, पिरामिड एवं भाँगरा की भव्य प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय प्रांगण रोमांचित सा हो गया और करतलध्वनियों से गूँज उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा चन्दोला ने महर्षि परम्परा की दिव्य आभा को प्रकाशित करते हुए कहा कि महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी डॉ. गिरीश चन्द्र वर्मा जी के दिशा निर्देशन में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक समारोह एवं खेल समारोह का आयोजन होता है। पूरा महर्षि विद्यालय परिवार पूज्य महर्षि महेश योगी द्वारा निर्देशित कार्यो को साकार करने में सतत प्रयासरत है। मुख्य अतिथि शशिकान्त सिंह ने पूरे कार्यक्रम की भूरि भूरि सराहना किया। उन्होंने कहा कि खेल, योगासन एवं दौड़ से हमारी शरीर स्वस्थ रहती है तथा मानसिक क्षमता का उत्तरोत्तर विकास होता है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कृष्णा मिश्रा ने कार्यक्रम की दिव्यता पर विशेष प्रकाश डाला। डॉ. संजय कुमार लाल एवं जय प्रकाश शर्मा ने महर्षि परम्पराओं को ध्यानाकर्षित किया। समारोह के अन्त में प्रधानाचार्या ने आगन्तुक सभी अतिथियों का साधुवाद आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें