V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माघ मेला परिक्षेत्र में निकाली गई बुद्ध धम्म यात्रा

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)।
माघ मेला क्षेत्र में सेक्टर 5 ओल्ड जीटी मार्ग संगम लोवर चौराहे के बगल में रविवार को डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के शिविर से बुद्ध धम्म शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बौद्ध भिक्षु, महिलाएं, पुरुष, अधिवक्ता व छात्र आदि धम्म यात्रा में शामिल हुए। डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक माननीय राम बहादुर जी पूर्व आईएएस ने धम्म यात्रा को पंचशील का झंडा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने बुद्ध एवं अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। एकता मंच के प्रदेश प्रभारी राम सिंह उत्तर प्रदेश ने तथागत बुद्ध एवं बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान बुद्ध व बाबा साहब ने मानवता का संदेश देते हुए बताया कि हर इंसान में शील, करुणा और दया का गुण होना चाहिए। बाबा साहब ने भारतीय संविधान बनाकर सबको अधिकार दिलाया। उन्हीं के मार्ग दर्शन पर हमें भी चलना चाहिए। शिविर में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने तथागत बुद्ध व बाबा साहेब के जीवन दर्शन एवं संविधान पर चर्चा किया। इस अवसर पर इंजीनियर एस पी सिंह, केपी राहुल, आसाराम सरोज, राकेश चंद, राणा फतेह बहादुर सिंह, भानु प्रकाश, उर्मिला गौतम, भारत वीर, चरण सिंह, नाथूराम भास्कर पासवान, रमाशंकर भारतीय, राम अभिलाष सरोज, ओम प्रकाश, प्रशांत, राज, हरिओम साहू, मोतीलाल कश्यप, माताफेर, उदय, ओम प्रकाश, प्रतिमा, रमेश चंद, बेला, इंदु, रूबी, रेखा, अंजुला, सुरेश, इंजीनियर रचना, प्रीति प्रकाश, शिल्पा रानी, जीपी सरोज, भोला नाथ, आरसी यादव, राम बहादुर, चंद्रभूषण, सविता, आनंद, धीरेंद्र, गुलाब, कैलाश, इंद्रपाल, राम नरेश, आर बी भारती, सरेमवती आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर नाथ ने किया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)।
माघ मेला क्षेत्र में सेक्टर 5 ओल्ड जीटी मार्ग संगम लोवर चौराहे के बगल में रविवार को डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के शिविर से बुद्ध धम्म शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बौद्ध भिक्षु, महिलाएं, पुरुष, अधिवक्ता व छात्र आदि धम्म यात्रा में शामिल हुए। डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक माननीय राम बहादुर जी पूर्व आईएएस ने धम्म यात्रा को पंचशील का झंडा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने बुद्ध एवं अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। एकता मंच के प्रदेश प्रभारी राम सिंह उत्तर प्रदेश ने तथागत बुद्ध एवं बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान बुद्ध व बाबा साहब ने मानवता का संदेश देते हुए बताया कि हर इंसान में शील, करुणा और दया का गुण होना चाहिए। बाबा साहब ने भारतीय संविधान बनाकर सबको अधिकार दिलाया। उन्हीं के मार्ग दर्शन पर हमें भी चलना चाहिए। शिविर में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने तथागत बुद्ध व बाबा साहेब के जीवन दर्शन एवं संविधान पर चर्चा किया। इस अवसर पर इंजीनियर एस पी सिंह, केपी राहुल, आसाराम सरोज, राकेश चंद, राणा फतेह बहादुर सिंह, भानु प्रकाश, उर्मिला गौतम, भारत वीर, चरण सिंह, नाथूराम भास्कर पासवान, रमाशंकर भारतीय, राम अभिलाष सरोज, ओम प्रकाश, प्रशांत, राज, हरिओम साहू, मोतीलाल कश्यप, माताफेर, उदय, ओम प्रकाश, प्रतिमा, रमेश चंद, बेला, इंदु, रूबी, रेखा, अंजुला, सुरेश, इंजीनियर रचना, प्रीति प्रकाश, शिल्पा रानी, जीपी सरोज, भोला नाथ, आरसी यादव, राम बहादुर, चंद्रभूषण, सविता, आनंद, धीरेंद्र, गुलाब, कैलाश, इंद्रपाल, राम नरेश, आर बी भारती, सरेमवती आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर नाथ ने किया।

Leave a Comment