V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एनएमएमएस के विरोध में प्रधानो ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन,

कुंडा-प्रतापगढ़ । बाबागंज ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को प्रधानों ने मनरेगा योजना में एक जनवरी से लागू किए गए दैनिक उपस्थिति एनएमएमएस के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधान संगठन के बैनर तले बाबागंज ब्लॉक के प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन व घेराव किया। प्रधानमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ देवराज पटेल को सौंपा। प्रधानों की मांग है कि मनरेगा योजना में दैनिक उपस्थिति एनएमएमएस को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए और ग्राम पंचायतों को स्वयं कार्य योजना बनाने की छूट दी जाए। इस दौरान प्रधान संगठन के सदस्य राजवर्धन सिंह बच्चा, संजय सिंह,पवन सिंह फौजी,अमित शुक्ला बब्बू,अनुज पांडे मयंक, अजय मिश्रा,अक्षय द्विवेदी,मोहित तिवारी, सुनील मिश्रा, रोहित सिंह,रवि यादव, रजत ओझा, अरविन्द सरोज, अश्वनी मिश्रा,समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटो-बीडीओ बाबागंज को मांग पत्र सौपते प्रधानगण

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कुंडा-प्रतापगढ़ । बाबागंज ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को प्रधानों ने मनरेगा योजना में एक जनवरी से लागू किए गए दैनिक उपस्थिति एनएमएमएस के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधान संगठन के बैनर तले बाबागंज ब्लॉक के प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन व घेराव किया। प्रधानमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ देवराज पटेल को सौंपा। प्रधानों की मांग है कि मनरेगा योजना में दैनिक उपस्थिति एनएमएमएस को पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए और ग्राम पंचायतों को स्वयं कार्य योजना बनाने की छूट दी जाए। इस दौरान प्रधान संगठन के सदस्य राजवर्धन सिंह बच्चा, संजय सिंह,पवन सिंह फौजी,अमित शुक्ला बब्बू,अनुज पांडे मयंक, अजय मिश्रा,अक्षय द्विवेदी,मोहित तिवारी, सुनील मिश्रा, रोहित सिंह,रवि यादव, रजत ओझा, अरविन्द सरोज, अश्वनी मिश्रा,समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटो-बीडीओ बाबागंज को मांग पत्र सौपते प्रधानगण

Leave a Comment