इंडिया बिगेस्ट ब्यूटी प्रतियोगिता में टाइटल जीतकर बढ़ाया प्रयागराज का मान
प्रयागराज । प्रयागराज की रहने वाली नेहा खरे ने जयपुर में आयोजित हुई इंडियाज बिगेस्ट ब्यूटी प्रतियोगिता के दूसरे सीजन में मिसेज इंडिया टाइटल राइजिंग स्टार के खिताब पर कब्जा जमाकर शहर का मान बढ़ाया है। नेहा खरे ने मिसेज इंडिया टाइटल राइजिंग स्टार का खिताब अपने नाम किया। इस टाइटल को जीतने के बाद नेहा अगले चरण अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। अगले चरण के लिए चयनित होने के बाद नेहा खरे ने बताया कि वह बेहद खुश हैं और आगे मेहनत करेंगी। संस्था की ओर से प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया था, जिसमें पहले राज्य स्तर पर स्पर्धा हुई। इसमें नेहा को मिसेज इलाहाबाद चुना गया। इसके बाद नेहा अगले चरण राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई कर गईं, जहां 18 दिसंबर को जयपुर में आयोजित हुई स्पर्धा में उन्होंने में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में देश भर से कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें नेहा खरे विजेता रही। इस टाइटल को जीतने के बाद नेहा खरे अगले चरण में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए क्वालीफाई हो गई हैं। अगले चरण के लि क्वालीफाई करने के बाद नेहा खरे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे और मेहनत करेंगी।
स्पर्धा में अलग-अलग राज्यों की विजेताओं ने हिस्सा लिया था, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा रहा। इन सबके बीच उन्होंने टाइटल जीता है जिससे वह अगले चरण के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले भी मिस और मिसेज के कई टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। प्रतियोगिता की डायरेक्टर कीर्ति चौधरी, सलीजा सुरी और जया ने भी नेहा को बधाई दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें